{"_id":"61274d012ae2cd4d2d7ab350","slug":"when-kabir-khan-says-can-t-go-to-pakistan-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: मुगलों को 'राष्ट्र निर्माता' बताने वाले कबीर खान ने कहा था- 'कभी पाकिस्तान नहीं जाऊंगा', गलत बताया जा रहा है इतिहास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में: मुगलों को 'राष्ट्र निर्माता' बताने वाले कबीर खान ने कहा था- 'कभी पाकिस्तान नहीं जाऊंगा', गलत बताया जा रहा है इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 26 Aug 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता बताकर फिल्म निर्देशक कबीर खान फिर से चर्चाओं में हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि मुगल हत्यारे नहीं, बल्कि असली राष्ट्र निर्माता थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कबीर खान को ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कबीर खान अपने बयानों के कारण चर्चाओं में आए हैं। इससे पहले वो असहिष्णुता को लेकर भी बयान दे चुके हैं। कुछ साल पहले जब भारत में असहिष्णुता को लेकर विवाद हुआ था, उस वक्त कबीर खान का कहना था कि मुस्लिम अभिनेताओं के खिलाफ हमले भारत में असहिष्णुता बढ़ने के संकेत हैं।
पहले भी कर चुके हैं मुगलों के शासन का समर्थन
कबीर खान खुलकर सीएए का भी विरोध कर चुके हैं। इससे पहले भी वह इस बात को कह चुके हैं कि मुगलों की लड़ाई धर्म की लड़ाई कभी नहीं थी। जिसने इतिहास पढ़ा है, वह जानता है कि मुगलों ने भारत को किसी राजपूत राजा से नहीं, बल्कि लोधी से लिया। लोदी ने इसे तुगलकों से लिया और तुगलकों ने इसे खिलजी से लिया।
Trending Videos
2 of 5
कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा था कि दुर्भाग्य से इतिहास को विकृत किया जा रहा है और मध्यकालीन इतिहास में जितने भी युद्ध हुए हैं, उन्हें धर्म के चश्मे से देखा जा रहा है। यह युद्ध धर्म के बारे में कभी नहीं थे, विशुद्ध रूप से क्षेत्र के लिए थे। दुर्भाग्य से अब हर चीज को धर्म के चश्मे से देखा जा रहा है और इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्देशक कबीर खान ने 2016 में कहा था कि वो अब कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे। उनसे पूछा गया था कि अगर उनको बॉर्डर पार जाने का मौका मिलेगा तो क्या वो जाएंगे? इस पर उनका कहना था कि यह संभव नहीं है। मेरी पत्नी ने साफ कहा है कि अब कभी पाकिस्तान नहीं जाना है।
4 of 5
कबीर खान
क्या है ताजा मामला?
अपने एक इंटरव्यू में कबीर खान ने कहा है कि मुगल असली राष्ट्र निर्माता थे। उन्होंने कहा, 'यदि आप फिल्मों में मुगलों को गलत दिखना भी चाहते हैं तो इसके लिए पहले रिसर्च कीजिए। मुझे लगता है कि वो असली राष्ट्र-निर्माता थे। उन्हें हत्यारा और धर्म परिवर्तन करवाने वाला बताने से पहले ऐतिहासिक सबूत दिखाइए। उन्होंने फिल्मों में मुगलों के चित्रण को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
5 of 5
कबीर खान
- फोटो : ani
उन्होंने कहा कि मुगलों और दूसरे अनेक मुस्लिम शासकों को गलत तरीके से दिखाना दुखद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।