{"_id":"5cbfe1a2bdec2214374a989e","slug":"in-interview-to-akshay-kumar-pm-modi-reveals-his-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी सेना में भर्ती होना चाहते थे, अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- 'जो नहीं सोचा था वो बन गया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी सेना में भर्ती होना चाहते थे, अक्षय कुमार के सवाल पर बोले- 'जो नहीं सोचा था वो बन गया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव के बीच पीएम मोदी ने अभिनेता अक्षय कुमार को एक विशेष इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू में पीएम मोदी अपनी जिंदगी के उन पहलुओं पर बातचीत कर रहे हैं, जिनके बारे में लोग कम ही जानते हैं। अक्षय ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया था कि वह कुछ ‘अनोखा करने जा रहे हैं, जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया।’ उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत चुनाव के समय में ‘सुकून भरा माहौल’ देगी।
2 of 5
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
एक सवाल में जब अक्षय कुमार ने पूछा कि आप बचपन से क्या बनना चाहते थे। अक्षय के इस सवाल पर प्रधानमंत्री ने जो जवाब दिया इसे सोचकर आप हैरान हो जाएंगे। देश के प्रधानमंत्री कभी भी राजनीति में नहीं आना चाहते थे।
3 of 5
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
- फोटो : ANI
पीएम मोदी ने कहा बचपन से ही बड़े लोगों की जीवनी पढ़ना मेरा शौक था। फौज वालों को सैल्यूट करना अच्छा लगता था। 1962 का युद्ध हुआ तब स्टेशन पर फौज के लोगों का बहुत आदर किया जाता था। इससे ख्याल आया कि ये रास्ता देश के लिए मरने-मिटने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे बताया मैं रामकृष्ण मिशन आश्रम में चला गया। नए-नए अनुभव होने लगे। 20 साल के आसपास की उम्र में ही बहुत घूमा, भटका और दुनिया देखी। मन में सवाल पैदा करता था और कुछ जवाब तलाशता था और भटकते-भटकते यहां तक पहुंच गया। मैं क्या बनता ये कहना कठिन लग रहा है क्योंकि जो सोचा नहीं था वो (प्रधानमंत्री) बन गया।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार प्रधानमंत्री मोदी के साथ
पीएम मोदी ने बताया- बचपन में मैंने एक अच्छी नौकरी के अलावा कुछ नहीं सोचा था क्योंकि मैं एक गरीब परिवार से था। इसलिए सोचता था बस एक अच्छी नौकरी मिल जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।