साउथ सिनेमा की फिल्में अब सिर्फ साउथ तक ही सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि इनका जादू हिंदी भाषियों पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। अल्लू अर्जुन की फिल्म को 'पुष्पा' ने साउथ के साथ-साथ हिंदी में भी ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म के डायलॉग और गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। विदेशों में भी फिल्म ने खूब कमाई की है। कई विदेशी लोगों ने भी इसके डायलॉग्स और गानों पर खूब वीडियोज बनाए हैं। अब दर्शकों को पुष्पा के दूसरे पार्ट का इंतजार है। खबरों के अनुसार फिल्म निर्माता 'पुष्पा 2' बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके सीक्वल को लेकर फिल्म निर्माता कई बातों का ध्यान रखेंगे।
Pushpa 2: 'फ्लावर' नहीं 'फायर' होगी पुष्पा 2, सीक्वल में हिंदी दर्शकों पर होगा खास फोकस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन