फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jubin Nautiyal Nikita Dutta: डेटिंग की खबरों पर जुबिन नौटियाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम गॉसिप का विषय नहीं बनना चाहते

Sun, 13 Mar 2022 10:39 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 13 Mar 2022 10:39 PM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल इन दिनों अपनी शादी और डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। बीते दिनों सामने आई खबरों मके मुताबिक सिंगर अभिनेत्री निकिता दत्ता को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Nikita Dutta: Jubin Nautiyal reacts on his dating rumors with nikita dutta said we do not want to be the subject of gossip
जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता - फोटो : social media

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल इन दिनों अपनी शादी और डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चाओं में हैं। बीते दिनों सामने आई खबरों मके मुताबिक सिंगर अभिनेत्री निकिता दत्ता को डेट कर रहे हैं। दरअसल हाल ही में दोनों को मुंबई के जुहू इलाके में एक कॉफी शॉप में साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही इन अफवाहों ने तेजी पकड़ ली थी। वहीं अब इन खबरों खुद जुबिन नौटियाल ने प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों पर जुबिन ने चुप्पी तोड़ी है। दरअसल गायक अक्सर निकिता को एयरपोर्ट से लाते हुए नजर आते हैं। इसके अलावा दोनों नियमित रूप से सोशल मीडिया पर भी एक- दूसरे के पोस्ट के जवाब देते दिखाई देते हैं।

Nikita Dutta: Jubin Nautiyal reacts on his dating rumors with nikita dutta said we do not want to be the subject of gossip
जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता - फोटो : social media

ऐसे में एक- दूसरे के लिए दोनों के इस बर्ताव को उनके रिलेशनशिप से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी बीच इस पूरे मामले पर जुबिन नौटियाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम गॉसिप का विषय नहीं बनना चाहते। हाल ही में डेटिंग की अफवाहों के बाद जब एक वेबसाइट ने जुबिन से संपर्क किया तो उन्होंने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहेंगे।

Nikita Dutta: Jubin Nautiyal reacts on his dating rumors with nikita dutta said we do not want to be the subject of gossip
जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता - फोटो : social media

जुबिन ने आगे कहा कि मैं निकिता को तब से जानता हूं, जब मैंने एक टीवी शो एक दूजे के वास्ते किया था। मैंने इस शो में एक गाना गाया था और फिर हम दोनों एक दूसरे को जानने लगे। उन्होंने कहा कि निकिता और मैं सिर्फ जुहू के कैफे में मिलने पहुंचे थे। मैं इस बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहता कि हम एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। क्योंकि फिर बाद में यह एक मुद्दा बन जाएगा और हम नहीं चाहते कि हम किसी भी तरह की गॉसिप का हिस्सा बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nikita Dutta: Jubin Nautiyal reacts on his dating rumors with nikita dutta said we do not want to be the subject of gossip
जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता - फोटो : social media

दरअसल, बीते दिनों निकिता एक शूट के लिए कश्मीर में थी और इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। निकिता की इन तस्वीरों पर जुबिन सी यू के साथ जवाब दिया था। ऐसे में गायक की इस प्रतिक्रिया के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाने शुरू हो गए। इस दौरान दोनों के परिवारों की मुलाकात कैसे हुई और जल्द ही शादी हो सकती है जैसी अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया। हालांकि अब इस बारे में जुबिन नौटियाल ने चुप्पी तोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे दी है।

विज्ञापन
Nikita Dutta: Jubin Nautiyal reacts on his dating rumors with nikita dutta said we do not want to be the subject of gossip
जुबिन नौटियाल और निकिता दत्ता - फोटो : social media

वर्क फ्रंट की बात करें तो निकिता टीवी शो एक- दूजे के वास्ते, फिल्म ड्रीमगर्ल, गोल्ड और कबीर सिंह जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं जुबिन नौटियाल एक गायक, संगीतकार और कलाकार भी हैं। उन्होंने शेरशाह, बजरंगी भाईजान, राफ्ता, ट्यूबलाइट, बादशाहो जैसी कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। इसके अलावा वह अपने म्यूजिक एल्बम्स भी रिलीज करते रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed