फिल्म निर्देशक राकेश रोशन जल्द ही क्रिश फ्रेंचाइजी के सीक्वल की तैयारी में लगे हुए हैं। वह पहले ही इसको लेकर तैयारी कर चुके थे। इसी बीच खबर आ रही है कि अभिनेता ऋतिक रोशन जल्द ही कृष 4 में शूटिंग के सुपरहीरो के रुप में वापसी के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक इसकी शूटिंग इसी साल जून में शुरु हो जाएगी। इस फिल्म के तीनों पार्ट्स सुपरहिट रहे हैं। दर्शकों ने ऋतिक को सुपरहीरो के तौर पर फिल्म में खूब प्यार दिया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में किसी नई अभिनेत्री की एंट्री हो सकती है।
Krrish 4: शुरु होने वाली है कृष 4 की शूटिंग, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म में इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन