फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dia Mirza: बेटे अव्यान संग पार्क में छुट्टी बिताती नजर आईं दीया मिर्जा, फैंस ने कहा- सुपर मॉम

Sun, 13 Mar 2022 09:41 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 13 Mar 2022 09:41 PM IST
सार

बीते साल ही मां बनीं अभिनेत्री दीया मिर्जा इन दिनों अपने बेटे अब अव्यान आजाद रेखी के साथ समय बिता रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने बेटे की झलक फैंस के साथ साझा की थी।

विज्ञापन
Dia Mirza shared a photo with son avyaan playing in the park fans said Super Mom
बेटे अव्यान के साथ दीया मिर्जा - फोटो : इंस्टाग्राम

बीते साल ही मां बनीं अभिनेत्री दीया मिर्जा इन दिनों अपने बेटे अव्यान आजाद रेखी के साथ समय बिता रही हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में अपने बेटे की झलक फैंस के साथ साझा की थी। इसी बीच एक्ट्रेस ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने बेटे अव्यान के साथ अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। अभिनेत्री ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।

Dia Mirza shared a photo with son avyaan playing in the park fans said Super Mom
दीया मिर्जा - फोटो : social media

सोशल मीडिया पर शेयर की गई इस तस्वीर में दीया अपने पति वैभव रेखी और बेटे के साथ एक पार्क में समय बिताती नजर आ रही हैं। शेयर की गई एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथी इस तस्वीर पर कमेंट कर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। दीया मिर्जा की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फैंस ने जहां उन्हें सुपरमॉम बताया तो वहीं उनके बेटे की क्यूट स्माइल की भी तारीफ की।

 

Dia Mirza shared a photo with son avyaan playing in the park fans said Super Mom
दीया मिर्जा की फैमिली - फोटो : social media

सामने आई इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए सोशल मीडिया यूजर लगातार अभिनेत्री के बेटे की मासूमियत की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत प्यारा।" जबकि दूसरे ने लिखा, "सुपर मॉम।" वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, "प्यारा छोटा राजकुमार।" एक ने लिखा, "इतनी प्यारी मुस्कान माशाअल्लाह।" इसके अलावा एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर कई फैंस दीया मिर्जा और उनके बेटे की इस तस्वीर पर प्यार लुटाते भी नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza shared a photo with son avyaan playing in the park fans said Super Mom
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर के अलावा दीया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें कैप्शन में लिखा सूर्यास्त के दीवाने। अभिनेत्री की यह तस्वीर उनके पति वैभव ने क्लिक की है, जिसमें वह अपने बेटे को खिलाती नजर आ रही हैं। वहीं, अव्यान भी मुस्कुराते हुए उन्हें देख रहा है।

 

 

विज्ञापन
Dia Mirza shared a photo with son avyaan playing in the park fans said Super Mom
दीया मिर्जा - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि अभिनेत्री दीया मिर्जा ने पिछले साल ही 15 फरवरी को एक निजी समारोह में बिजनेसमैन वैभव रेखी संग सात फेरे लिए थे। यह अभिनेत्री की दूसरी शादी है। वहीं, शादी के कुछ महीनों बाद ही मई में वह अव्यान के माता-पिता भी बने। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed