{"_id":"622e0fae8b8428450966402d","slug":"kartik-aaryan-replied-on-being-asked-if-someone-in-bollywood-is-harassing-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kartik Aryan: बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन को कोई परेशान कर रहा है!, जवाब में अभिनेता ने सबकी बोलती बंद कर दी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kartik Aryan: बॉलीवुड में कार्तिक आर्यन को कोई परेशान कर रहा है!, जवाब में अभिनेता ने सबकी बोलती बंद कर दी
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मुंबई में आयोजित आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स 2022 में आइकॉनिक बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड अपने नाम किया है। उनको ये अवार्ड फिल्म 'धमाका' के लिए मिला। इस दौरान जब रेड कार्पेट पर उनसे सवाल किया गया कि क्या बॉलीवुड में कुछ प्रभावशाली लोग उन्हें अपना निशाना बना रहे हैं या परेशान कर रहे हैं। अभिनेता ने इसका जवाब दिया।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : social media
रेड कार्पेट पर जब मीडिया ने कार्तिक से पूछा गया कि मीडिया में उनके बारे में निगेटिव रिपोर्ट छापे जाने पर उन्हें कैसा लगा। अभिनेता ने कहा, 'मैं उन्हें पढ़ता भी नहीं हूं।' तब मीडियाकर्मी ने कार्तिक से पूछा कि क्या बॉलीवुड में कोई उन्हें परेशान कर रहा है। इस पर कार्तिक मुस्कुराते हुए बोले, ऐसा कुछ नहीं है। कोई मुझे परेशान नहीं कर रहा है। मैं अवार्ड ले कर जा रहा हूं।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक के लिए 2021 सबसे कठिन साल था, क्योंकि वह धर्मा प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर हो गए थे। लेकिन कार्तिक ने इस पर कभी कोई कमेंट नहीं किया। हाल ही में ये भी खबरें आई थीं कि कार्तिक को उनकी आने वाली फिल्म शहजादा से बाहर निकालने की धमकी दी गई है। लगातार इस तरह की बातें सामने आने के बाद कार्तिक के फैंस ने आरोप लगाया था कि उनको फिल्म इंडस्ट्री में परेशान किया जा रहा है। हालांकि अभी तक अभिनेता ने इस पर खुलकर बात नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : instagram/kartikaaryan
वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक की आने वाली फिल्म 'भूल भुलैया 2' है। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू भी हैं। इसके बाद वह आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'फ्रेडी' में भी नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।