फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK T20: अपने ही बयान से पलटीं उर्वशी रौतेला, किसी क्रिकेटर को नहीं पहचानने की बात कह मैच देखने पहुंचीं

Sun, 28 Aug 2022 10:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 28 Aug 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
IND vs PAK T20: Urvashi Rautela Trolled for her comment that she don’t watch cricket, don’t know any cricketer
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला बीते दिनों से सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला और क्रिकेटर ऋषभ पंत सोशल मीडिया पर आपस में भिड़ गए थे, जिसके चलते दोनों ही लाइमलाइट में बने रहे थे, तो अब उर्वशी दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे एशिया कप के दूसरे मुकाबले को देखने पहुंच गई हैं। इसी बीच अभिनेत्री अपने पुराने बायन के चलते ट्रोल्स को निशाने पर भी आ गई हैं।

IND vs PAK T20: Urvashi Rautela Trolled for her comment that she don’t watch cricket, don’t know any cricketer
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ट्विटर पर उर्वशी रौतेला का क्रिकेट को लेकर दिया गया पुराना बयान वायरल हो रहा है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में फैंस के लिए सवाल जवाब वाला ऑप्शन क्रिएट किया था। इस दौरान एक फैन ने उनसे सवाल किया था कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है। इस पर उर्वशी ने कहा था, 'मैं क्रिकेट बिल्कुल नहीं देखती और इसलिए मैं किसी क्रिकेटर को भी नहीं पहचानती।'

IND vs PAK T20: Urvashi Rautela Trolled for her comment that she don’t watch cricket, don’t know any cricketer
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

अब अभिनेत्री के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर उनका भारत और पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचने पर मजाक बनाया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि ऑटो वाला गलती से यहां ले आया होगा, तो कई लोग हंसने वाले इमोजी कमेंट कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK T20: Urvashi Rautela Trolled for her comment that she don’t watch cricket, don’t know any cricketer
उर्वशी रौतेला, ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी रौतेला कथित रूप से क्रिकेटर ऋषभ पंत की एक्स-गर्लफ्रेंड हैं। मीडिया में कई बार कहा गया कि दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि, उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। वहीं, हाल ही में पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाकर उर्वशी का नाम लिया बिना अपना पीछा छोड़ने की बात की थी। इसके बाद उर्वशी ने भी स्टोरी लगाकर कहा था कि छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल खेलना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed