सब्सक्राइब करें

Independence Day 2021: आजादी के रियल हीरोज पर आधारित हैं ये 6 फिल्में, नहीं देखी तो तुरंत देख लीजिए

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 15 Aug 2021 07:47 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2021 these movies are based on real heroes of freedom fighters of India
आजादी के रियल हीरोज पर आधारित फिल्में - फोटो : Social media

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर टीवी पर आपने एक से बढ़कर एक देशभक्ति की फिल्में देखी होंगी। इन फिल्मों को देखकर हर आम आदमी का सीना चौड़ा हो जाता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति से भरपूर उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, स्वदेश, रंग दे बसंती, लक्ष्य, बॉर्डर, एलओसी, द गाजी अटैक, मिशन कश्मीर,नेताजी सुभाष चंद्र बोस: द फॉरगॉटन हीरो, टैंगो चार्ली, मंगल पांडे, द लीजेंड ऑफ भगत सिंह,  केसरी, राजी, पूरब और पश्चिम, चिट्टागोंग, शहीद, उपकार और वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी कई फिल्में आपको आजादी का महत्व समझा देंगी। लेकिन सोचिए ये महज एक फिल्म है असल जिंदगी में देश के हीरोज ने कैसे देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी होगी। आज आपको हम ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देश के रियल हीरोज पर बनाई गईं और जिसके किरदार को निभाने के लिए कलाकारों ने अपना खून पसीना एक कर दिया।

Trending Videos
Independence Day 2021 these movies are based on real heroes of freedom fighters of India
आजादी के रियल हीरोज पर आधारित फिल्में - फोटो : Social media

झांसी की रानी (1953)

हमारे देश की आजादी में रानी लक्ष्मी बाई की भूमिका को कोई नहीं भूल सकता। ऐसे में साल 1953 में निर्देशक सोहराब मोदी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी को पर्दे पर दिखाया। जिसे दर्शकों का प्यार मिला वहीं दशकों बाद कंगना रणौत फिल्म 'मणिकर्णिका' में भी रानी लक्ष्मीबाई के किरदार को एक बार फिर से जिंदा कर दिया। आजादी के मौके पर परिवार के साथ ये फिल्म देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2021 these movies are based on real heroes of freedom fighters of India
आजादी के रियल हीरोज पर आधारित फिल्में - फोटो : Social media

शहीद (1965)

शहीद भगत सिंह पर बनने वाली पहली फीचर फिल्म शहीद-ए-आजम भगत सिंह साल 1965 में आई थी। उस दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध चल रहा था। फिल्म में मुख्य भूमिका में मनोज कुमार थे। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसके बाद भगतसिंह पर कई और फिल्में बनी लेकिन मनोज कुमार जैसा किरदार और कोई नहीं निभा सका। हालांकि अजय देवगन स्टारर भगत सिंह को भी दर्शकों का प्यार मिला था।

Independence Day 2021 these movies are based on real heroes of freedom fighters of India
आजादी के रियल हीरोज पर आधारित फिल्में - फोटो : iStock

गांधी (1982)

इस फिल्म की खास बात है कि गांधी जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को विदेशियों ने बनाया। दरअसल, एक विदेशी गांधी के इतने कायल हुए कि उन्होंने उन पर फिल्म बनाने का फैसला किया। यहां तक की फिल्म में मुख्य किरदार, लेखन और निर्देशन का जिम्मा भी विदेशियों ने ही लिया। लेकिन फिल्म के निर्माण में भारतीय सरकार और लोगों का भी अहम योगदान था। इस फिल्म को दुनियाभर में खूब पसंद किया गया। नतीजतन इस फिल्म को ऑस्कर में 11 श्रेणियों में नामांकित किया, जिसमें से श्रेष्ठ फिल्म, निर्देशन व अभिनय समेत 8 श्रेणियों में यह ऑस्कर जीती। इसके अलावा यह फिल्म राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है।

विज्ञापन
Independence Day 2021 these movies are based on real heroes of freedom fighters of India
आजादी के रियल हीरोज पर आधारित फिल्में - फोटो : Social media

सरदार (1993)

अखंड भारत का निर्माण करने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल पर आधारित इस फिल्म में परेश रावल ने शानदार भूमिका अदा की थी। फिल्म में दिखाया गया है कि आजादी के बाद सरदार जी ने कैसे देश को एक बनाया? फिल्म में कई रोचक हिस्से हैं। इसे देखने के बाद लोगों की सोई हुई देशभक्ति जग जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed