फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: बॉलीवुड की फिल्में जो रियल हीरोज पर हैं आधारित, यहां देखें पूरी लिस्ट

Tue, 15 Aug 2023 08:42 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 15 Aug 2023 08:42 AM IST
विज्ञापन
Independence Day 2023 Films made on the real hero remember their sacrifice Gandhi Rani Laxmi Bai Razzi
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : अमर उजाला

15 अगस्त यानी आज भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देशभर में लोग स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबे हैं। देश का कोना-कोना तिरंगे के रंग में रंगा हुआ है। हर तरफ आजादी के नारों के बीच देशभक्ति से भरे गीत सुनने को मिल रहे हैं। आज हर कोई देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को याद कर रहा है। जहां बात देशभक्ति की होती है, वहां बॉलीवुड सबसे आगे रहता है। क्योंकि देशभक्ति और हिंदी सिनेमा का काफी पुराना नाता है। काफी समय से बॉलीवुड देशभक्ति पर आधारित फिल्में बनाता आ रहा है। आज हम आपको रियल हीरोज के जीवन पर बनी उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आजादी के संघर्ष को दिखाती हैं। इन रियल हीरोज ने अपनी जान हथेली पर रखकर देश को आजादी दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी थी।

Independence Day 2023 Films made on the real hero remember their sacrifice Gandhi Rani Laxmi Bai Razzi
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई - फोटो : सोशल मीडिया
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई
देश की आजादी में रानी लक्ष्मीबाई के योगदान को कोई नहीं भूल सकता है, उनकी बहादुरी और जज्बे के किस्से आज भी सुनाए जाते हैं। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की कहानी को सबसे पहले बड़े पर्दे पर निर्देशक सोहराब मोदी ने दिखाया था, उन्होंने ‘झांसी की रानी लक्ष्मीबाई’ बनाई थी। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म मणिकर्णिका बनाई।
Independence Day 2023 Films made on the real hero remember their sacrifice Gandhi Rani Laxmi Bai Razzi

गांधी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर भी फिल्म बनाई गई थी, खास बात ये थी कि इस फिल्म को विदेशियों ने बनयाा था। बताया जाता है कि विदेशी महात्मा गांधी को काफी पसंद करने लगे थे इसलिए उन्होंने फैसला लिया कि वो महात्मा गांधी पर फिल्म बनाएंगे। फिल्म को बनाने में भारतीय सरकार और लोगों ने अपनी तरफ से पूरा योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2023 Films made on the real hero remember their sacrifice Gandhi Rani Laxmi Bai Razzi
शहीद भगत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

शहीद भगत सिंह
शहीद भगत सिंह पर हिंदी सिनेमा जगत में कई फिल्में बनी हैं। साल 1965 में सबसे पहली फिल्म ‘शहीद-ए-आजम भगत सिंह लाल’ बनाई गई थी। इस फिल्म में भगत सिंह के किरदार में दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार नजर आए थे। फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई, साथ ही फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिचर फिल्म के नेशनल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। मनोज कुमार के बाद अभिनेता अजय देवगन भी ‘भगत सिंह’ फिल्म में उनका किरदार निभाते हुए दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
Independence Day 2023 Films made on the real hero remember their sacrifice Gandhi Rani Laxmi Bai Razzi
मंगल पांडे-द राइजिंग

मंगल पांडे: द राइजिंग

साल 2005 में अभिनेता आमिर खान की फिल्म मंगल पांडे:द राइजिंग रिलीज़ हुई थी। फिल्म में 1857 में हुई अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई को दिखाया गया था। फिल्म में 1857 की लड़ाई से जुड़ी हर जानकारी को बखूबी ढंग से दिखाया गया था, फिल्म को दर्शकों की तरफ से कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed