फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day 2023: इन सितारों ने किया देशभक्ति पर आधारित कई फिल्मों में काम, जमकर दिखाया देशप्रेम का जज्बा

Mon, 14 Aug 2023 04:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 14 Aug 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
Independence Day 2023 stars worked in many patriotic films akshay kumar aamir khan sunny deol shah rukh khan
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के दम पर दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। वह हर जॉनर की फिल्में करते हैं। कुछ अभिनेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने देश भक्ति पर आधारित भी कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के जरिए अभिनेताओं ने अपना देश प्रेम भी दिखाया। ऐसे तो ज्यादातर सितारों ने देश भक्ति पर आधारित फिल्मों में अभिनय किया है, लेकिन आज हम आपको ऐसे अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा फिल्मों में देश प्रेम का जज्बा दिखाया।
Independence Day 2023 stars worked in many patriotic films akshay kumar aamir khan sunny deol shah rukh khan
मनोज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

मनोज कुमार
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मनोज कुमार का। गुजरे जमाने के अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार ने पूरा जीवन यह संदेश देने में लगा दिया कि देश प्रेम कितना महत्वपूर्ण है। वह देशप्रेम को पर्दे पर उतारने वाले पहले स्टार थे। 'पूरब और पश्चिम', 'उपकार', 'शहीद' और 'क्रांति' जैसी चार फिल्मों में दमदार अभिनय से प्रशंसकों ने उन्हें ‘भारत कुमार’ कहना शुरू कर दिया था। 2015 में उन्हें प्रतिष्ठित फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। देश भक्ति वाली फिल्मों पर इनकी पकड़ को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने इनसे 'जय जवान जय किसान' नारे पर एक फिल्म बनाने का आग्रह किया था।

Independence Day 2023 stars worked in many patriotic films akshay kumar aamir khan sunny deol shah rukh khan
अक्षय कुमार - फोटो : social media

अक्षय कुमार
इस लिस्ट में अगला नाम आता है अक्षय कुमार का। देश भक्ति के मामले में अक्षय कुमार हमेशा नंबर वन पर रहते हैं। वह अक्सर आर्मी के साथ समय भी बिताते हैं। उनकी फिल्मों में भी देश प्रेम का जज्बा देखने को मिलता है। उन्होंने 'केसरी', 'गोल्ड', 'बेबी', 'एयर लिफ्ट', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', 'हॉलिडे : ए सोल्जर इज नेवर आउट ऑफ ड्यूटी', 'गब्बर इज बैक', 'रुस्तम' जैसी देश भक्ति से भरपूर कई फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day 2023 stars worked in many patriotic films akshay kumar aamir khan sunny deol shah rukh khan
आमिर खान - फोटो : social media

आमिर खान
आमिर खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। साल में एक फिल्म में काम करने वाले आमिर खान ने करियर में चार ऐसी फिल्मों में काम किया, जिसमें देश भक्ति का जज्बा देखने को मिला। 'सरफरोश', 'मंगल पांडे', 'रंग दे बसंती', 'लगान' में उनके काम को जमकर सराहा गया।

विज्ञापन
Independence Day 2023 stars worked in many patriotic films akshay kumar aamir khan sunny deol shah rukh khan
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
शाहरुख खान भी उन अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने देश भक्ति पर आधारित कई फिल्मों में काम किया है। शाहरुख ने 'स्वदेश', 'चक दे इंडिया' में देश प्रेम का जज्बा दिखाया। वहीं उनकी फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ एक सामान्य मूवी थी जिसके क्लाइमेक्स में देश भक्ति की झलक देखने को मिली थी। वहीं, 'हैप्पी न्यू ईयर', 'वीर-जारा' में भी देश भक्ति की झलक देखने को मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed