सोनू सूद एक अच्छे अभिनेता होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी दरियादिली से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। कोरोना काल में उनके द्वारा की गई लोगों की मदद ने अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं। जिनकी छाप आज भी जनमानस में यदाकदा दिख जाती है। युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक हर पीढ़ी के लोग उनके दीवाने हैं।
Sonu Sood: 'रियल हीरो' सोनू सूद के नाम, हिमालय की चोटी से सेना के जवानों का पैगाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनू के दीवानों की इस लंबी सूची में सेना के जवान भी शामिल हैं। हाल ही में सेना के कुछ जवानों ने सरहद पर बर्फीली चोटी से एक फोटो जारी करते हुए अभिनेता के प्रति सम्मान प्रकट किया। बर्फीले पहाड़ की चोटी पर ली गई इस फोटो में कुछ सेना के जवान खड़े हैं और बर्फ पर लिखा है ‘रियल हीरो सोनू सूद’। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब एक्टर के प्रति सेना के जवानों ने सम्मान का भाव दिखाया है। अभिनेता के प्रति सेना के जवानों की दीवानगी देखते ही बनती है।
यह भी पढ़ें: मानसिक बीमारियों पर खुलकर बात करते हैं ये सितारे, खुद भी दे चुके हैं डिप्रेशन को मात
सोनू सूद ने इस फोटो को अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है। सोनू ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ‘हिमालय में कहीं, इन तस्वीरों ने मेरा मन बना दिया है. विनम्र, मेरी प्रेरणा, भारतीय सेना। वास्तव में इंडियन आर्मी के सैनिकों की ओर से दिए गए इस स्पेशल ट्रिब्यूट ने एक्टर के दिल को छू लिया है’।
यह भी पढ़ें: ‘गोपी’ की रिकॉर्डिंग से पहले दिलीप कुमार ने रखी ये शर्त, रोहन कपूर ने किया दिलचस्प खुलासा
सोनू की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सोनू के फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्टर के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा ‘वास्तव में सोनू सूद आप रियल हीरो हो’। वहीं एक अन्य फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘जरूरी नहीं कि राजनीति में जाकर ही लोगों की सेवा की जाए, सोनू सूद जैसे लोग भी होते हैं’।
यह भी पढ़ें: ‘पठान’ के ट्रेलर से पहले निकिता ने किया दीपिका का समर्थन, नारंगी बिकिनी में कराया बोल्ड फोटो