भारतीय क्रिकेट टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ हुए एक टेस्ट मैच में मुंह की खानी पड़ी। पूरी टीम महज 36 रन के स्कोर पर पस्त हो गई। जिसके बाद से भारतीय टीम को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा रहा है। वहीं टीम की इस शर्मनाक हार पर देश की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया भी दे रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया से शर्मनाक हार के बाद अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेट टीम पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के द्वारा भारतीय टीम की इस हार पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने टीम की हौसला अफजाई की है। साथ ही उन्होंने टीम की हार को दिन खराब होना बताया है और कहा है कि अगली बार कमबैक करना है।
अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट। चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है टीम इंडिया...यह सिर्फ एक बुरा दिन था। हम वापसी करेंगे, हम सभी की जिंदगी में बुरे दिन आते हैं, लेकिन...सेटबैक का जवाब कमबैक से देंगे।' सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।
T 3758 - Ind v Aust 1st test .. !! Don't worry Team India .. just a bad day .. we shall get back .. we all have bad days .. BUT ..
Set Back ka jawab Comeback se denge !!
अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के लिए शनिवार का दिन शर्मसार करने वाला रहा, जब उसकी टीम ने टेस्ट मैचों में अपना न्यूनतम स्कोर 36 रन बनाया और ऑस्ट्रेलिया ने दूधिया रोशनी में खेला जा रहा पहला टेस्ट क्रिकेट मैच तीसरे दिन ही आठ विकेट से जीतकर चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल की।
दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 दिसंबर से खेला जाएगा। भारत की इस शर्मनाक हार पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा था कि उन्हें विश्वास नहीं था कि भारतीय पारी इस तरह से बिखर जाएगी। इससे पहले भारतीय टीम का न्यूनतम स्कोर 58 रन था, लेकिन अब 19 दिसंबर 2020 भारतीय टेस्ट इतिहास की काली तारीख बन चुकी है।
पढ़ें: कंगना को खरी-खोटी सुनाने वाले मीका सिंह ने की अभिनेत्री की तारीफ, कहा- 'मुझे आपकी आवाज काफी पसंद है...