भारत और पाकिस्तान के बीच की दरार सालों पुरानी है। दोनों देश जब भी टकराते हैं, तब इसे एक युद्ध के रूप में लिया जाता है। सिर्फ सीमा पर ही नहीं, बल्कि खेल से लेकर मनोरंजन के क्षेत्र में भी भारत और पाकिस्तान के बीच का विवाद साफ झलकता है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें भारत और पाकिस्तान के तनाव के बारे में बताया गया है, जो बॉक्स ऑफिस पर हमेशा हिट रही हैं। इसी तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कई ऐसी फिल्में हैं, जिसमें अभिनेता पाकिस्तान को धूल चटाते हुए नजर आए थे। आइए आपको ऐसी ही पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं।
भोजपुरी: इन पांच फिल्मों में अभिनेता ने पाकिस्तान को चटाई धूल, अकेले दुश्मनों का किया सामना
दुल्हन चाही पाकिस्तान से
फिल्म ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर प्रदीप पांडेय चिंटू, तनुश्री चटर्जी और शुभि शर्मा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म की कहानी में प्रदीप अपने प्यार यानी तनुश्री के लिए पाकिस्तान जाते हैं और वहां पर दुश्मनों को धूल चटाते हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज हुआ था।
मां तुझे सलाम
पवन सिंह स्टारर इस फिल्म में भारत में हुई आतंकी घटनाओं को जिक्र किया गया है। इस फिल्म में कांधार प्लेन हाईजैक, 26/11 ताज अटैक और मुंबई ट्रेन ब्लास्ट को दर्शाया गया है, जिसका बदला अभिनेता पाकिस्तान से लेते नजर आए हैं।
बागी
फिल्म ‘बागी’ में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी नजर आए थे। इस फिल्म में खेसारी भारतीय जवान के किरदार में नजर आए थे, जो आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारते हैं।
बॉर्डर
दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे स्टार फिल्म ‘बॉर्डर’ में सर्जिकल स्ट्राइक की दमदार कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में निरहुआ आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने भाई की मौत और साथी को आतंकी संगठन से छुड़ाने के लिए पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हैं।