{"_id":"5c45d23bbdec221181372a93","slug":"india-pakistan-dance-competition-will-seen-in-varun-dhawan-film-abcd-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब डांस के मैदान में भी टकराएंगे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, इस फिल्म में होगी कांटे की टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब डांस के मैदान में भी टकराएंगे भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी, इस फिल्म में होगी कांटे की टक्कर
Mon, 21 Jan 2019 08:12 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
abcd
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉरियोग्राफर रेमो डिसूजा की सुपरहिट फिल्म सीरीज एबीसीडी का तीसरा सीक्वल काफी चर्चा में है। बीते दिनों फिल्म के हीरो वरुण धवन का लुक सामने आया था,जिसके उनके फैंस और सीरीज के दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस बीच फिल्म से जुड़ा बेहद खास ट्विस्ट सामने आया है, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा देगा।
Varun Dhawan
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'एबीसीडी 3' के अंत में दर्शकों को पाकिस्तान और भारत के बीच जबरदस्त डांस फेस-ऑफ देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक पाकिस्तानी डांस टीम बनाई जाएगी। इसके अलावा अलग-अलग कई देशों की डांस ग्रुप भी कंपीटिशन में हिस्सा लेते दिखेंगे। अंत में भारत-पाकिस्तान के बीच डांस का मुकाबला देखने को मिलेगा।
Varun Dhawan
- फोटो : file photo
बताया जा रहा है कि फिल्म के आखिर में वरुण धवन भारत को रीप्रेजेंट करेंगे और एक अनाम अदाकारा पाकिस्तान को रीप्रेजेंट करेगी। इस दौरान दर्शकों को दोनों टीमों के बीच जबरदस्त फेस-ऑफ देखने को मिलेगा। इसके सीन को करने के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं वहीं पाकिस्तानी डांसर का किरदार कौन अभिनेत्री निभाएगी, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varun dhawan
- फोटो : file photo
हाल ही में 'एबीसीडी 3' से जुड़ा वरुण धवन का लुक सामने आया था। उन्हें सैलून से निकलने के बाद जो लुक सामने आया है, उसमें उनके बाल मिक्स्ड स्टाइल में हैं। साइड से क्रू कट और ऊपर से फंकी स्टाइल। वरुण धवन को इसी हफ्ते अपनी फिल्म एबीसीडी 3 का एक सीक्वेंस वाघा बॉर्डर पर शूट करना है जिसके बाद फिल्म की पूरी यूनिट लंदन जाएगी।
विज्ञापन
abcd 2
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि वरुण धवन के साथ एबीसीडी 3 में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। दोनों जल्द ही लंदन में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। खास बात यह है कि यह जोड़ी एबीसीडी के दूसरे सीक्वल में भी नजर आ चुकी है। सीक्वल साल 2015 में रिलीज हुआ था। दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद भी किया था।