वर्ल्ड कप 2019 में भारत और पाकिस्तान का मैच इंग्लैंड के मैनचेस्टर में है लेकिन फैंस को बारिश का डर सता रहा है। इंग्लैंड में इन दिनों आए दिन बारिश हो रही है जिसकी वजह से मैच या तो बीच में रोकना पड़ गया या फिर रद्द करना पड़ा। मैच से पहले बारिश को लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों से जुड़े मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले वायरल हुए ये मजेदार मीम्स, एक ने तो 'मुगल-ए-आजम' से जोड़ा कनेक्शन
एक यूजर ने लिखा कि 'आईसीसी को प्रियंका चोपड़ा को नौकरी पर रख लेना चाहिए जिससे वो अपनी ड्रेस से मैच को कवर कर सकें।'
Breaking: ICC have hired priyanka chopra to provide cover during the match 😂😂 #PakvsInd #IndiaVsPakistan pic.twitter.com/EeBDcTAbyn
पाकिस्तान की हार के बाद अक्सर वहां टीवी तोड़ने की खबरें सामने आती हैं जिसके बाद एक यूजर ने टीवी को इस अंदाज में दिखाया।
इंग्लैंड के क्रिकेट ग्राउंड में लगातार बारिश के बाद आईसीसी शायद यही कह रहा है।
#IndiaVsPakistan
*Rain predicted*
England cricket grounds to ICC: pic.twitter.com/SwvfhtteyO
एक यूजर ने मुगल-ए-आजम का ये सीन ट्वीट किया और लिखा कि 'अनारकली जरा दुपट्टा देना पिच कवर करनी है।'
Anarkali zara dupatta dena pitch cover karni hai #IndvPak #Raining pic.twitter.com/IfBfLEZOf4