{"_id":"5d05e88a8ebc3e329475f99a","slug":"sushmita-sen-brother-rajeev-sen-get-married-with-charu-asopa-in-goa-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजीव सेन की शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने, सुष्मिता सेन की भाभी बनी ये एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजीव सेन की शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने, सुष्मिता सेन की भाभी बनी ये एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
rajeev sen
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुष्मिता सेन के छोटे भाई राजीव सेन की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं । राजीव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चारू के साथ तस्वीरें शेयर की हैं । इस पोस्ट के साथ राजीव सेन ने लिखा, 'जिंदगी भर के लिए मेरी हमसफर राजा की बिट्टू'। फैंस अब इस न्यूली वेड कपल को बधाई दे रहे हैं।
2 of 6
rajeev sen
- फोटो : social media
अपनी शादी में राजीव रेड कलर का कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए । वहीं चारू ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं । इसके अलावा चारू की मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आईं । मेहंदी पर चारू ने पिंक लहंगा पहना । राजीव ने भी अपने हाथ में मेहंदी रचाई ।
3 of 6
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
उन्होंने हथेली पर भी राजा की बिट्टू लिखवाया। शादी गोवा में हो रही है । अपने भाई की शादी में सुष्मिता सेन ने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ डांस भी किया । खबरों की मानें तो भाई की शादी के बाद सुष्मिता भी शादी कर सकती हैं। शुक्रवार की शाम को राजीव सेन और चारू असोपा ने सगाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
rajeev sen, charu asopa
- फोटो : social media
इस मौके पर चारू ने व्हाइट कलर का गाउन पहना । वहीं राजीव व्हाइट एंड ब्लैक कोट-पैंट में नजर आए। सगाई की एक तस्वीर में दोनों खुले आसमान के नीचे एक-दूसरे को देख रहे हैं। सगाई के कुछ वीडियाे भी सामने आए हैं । बता दें कि 28 साल की चारू एक टीवी एक्ट्रेस हैं। चारू सीरियल 'मेरे अंगने में', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'संगिनी' में नजर आ चुकी हैं।
राजीव और चारू को डेट करते सिर्फ 6 महीने हुए थे। इस बात की जानकारी चारू ने एक इंटरव्यू में दी थी। लाइमलाइट से दूर रहने वाले 36 वर्षीय राजीव की बात करें तो वो ज्वैलरी बिजनेसमैन हैं। दुबई समेत देश के कई जगहों पर राजीव का करोड़ों का कारोबार फैला हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।