फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करिश्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की करीना की तस्वीर, अंदाज-ए-तैमूर देखिएगा जरूर

Sun, 16 Jun 2019 02:41 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 16 Jun 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
kareena kapoor enjoys lazy saturday with taimur and karishma kapoor
kareena kapoor, karishma kapoor - फोटो : social media

कपूर खानदान की दोनों बेटियों यानी करीना कपूर और करिश्मा कपूर की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। करीना, सैफ और तैमूर के साथ लंदन रवाना हुई थीं। करीना का साथ देने अब करिश्मा ने भी उन्हें ज्वाइन कर लिया है। दोनों बहनें क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

kareena kapoor enjoys lazy saturday with taimur and karishma kapoor
Kareena, Saif and Taimur - फोटो : Instagram

करिश्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें करीना और तैमूर भी नजर आ रहे हैं। जहां करिश्मा और करीना कुर्सी पर बैठे हुए हैं वहीं तैमूर करीना के पास खड़े हैं। तैमूर के हाथ में चिप्स जैसा पैकेट दिख रहा है जिसे वो खाते दिख रहे हैं। करीना को देखकर ऐसा लग रहा है शरारती तैमूर उनके पास रुक नहीं रहे, तभी तो उसे संभालने के लिए तैमूर को दोनों पैरों के बीच फंसा रखा है।

kareena kapoor enjoys lazy saturday with taimur and karishma kapoor
kareena kapoor with family - फोटो : social media

तस्वीर लंदन के एक पार्क की है। तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन में लिखा- 'लेेजी सैटरडे'। इस दौरान करीना ने व्हाइट टी-शर्ट पर ब्लैक लेदर की जैकट पहनी है, साथ ही ब्लू डेनिम और पिंक जूते कैरी किए। वहीं करिश्मा ने ग्रीन कलर का अटायर कैरी किया। तैमूर ब्लू हूडी, ब्लैक पैंट्स और बगैर जूतों के नजर आए। सैफ अली खान भी परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं लेकिन तस्वीर में वो कहीं नहीं दिखे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lazy saturday... ☕️ #holidays

A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor enjoys lazy saturday with taimur and karishma kapoor
karishma kapoor and kareena kapoor - फोटो : social media

इससे पहले करिश्मा कपूर ने एक और तस्वीर शेयर की थी। जिसमें करीना, तैमूर, समायरा और कियान नजर आ रहे हैं। दोनों बहनें और बच्चे स्माइल करते हुए पोज दे रहे हैं। माना जा रहा है सैफ अली खान कैमरे की जिम्मेदारी निभा रहे थे और तस्वीर उन्होंने ही क्लिक की है। 

विज्ञापन
kareena kapoor enjoys lazy saturday with taimur and karishma kapoor
Kareena and Saif - फोटो : Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगी। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई हिंदी मीडियम की सीक्वल है। इसे होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में इरफान खान और राधिका मदान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों इस वक्त लंदन में इसकी शूटिंग कर रहे हैं जबकि करीना जल्द ही इन्हें ज्वाइन कर लेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed