फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India vs Pakistan: बॉलीवुड सेलेब्स ने भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं, ट्वीट कर बोले- 'गो इंडिया गो'

Sun, 16 Jun 2019 02:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 16 Jun 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
India Vs Pakistan World Cup 2019 bollywood celebs cheers for team india
india vs pak - फोटो : Self

अब से कुछ ही देर बाद वर्ल्ड कप 2019 का महामुकाबला शुरू हो जाएगा। आमने-सामने होंगी दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीम भारत और पाकिस्तान। वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 6 मुकाबले हुए हैं, जिसमें हर बार भारत ही जीता है और इस बार भी भारतीय फैंस के साथ साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी अपनी टीम से यही उम्मीदें हैं।

India Vs Pakistan World Cup 2019 bollywood celebs cheers for team india
srk - फोटो : instagram

शाहरुख खान भी भारत-पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर क्रेजी दिख रहे हैं। उन्होंने फादर्स डे के मौके पर एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें वो अपने बेटे के साथ दिख रहे हैं। उनकी यह तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की ड्रेस पहनी हुई है।
 



 

India Vs Pakistan World Cup 2019 bollywood celebs cheers for team india
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष्मान खुराना ने ट्वीट कर लिखा- भारत पाकिस्तान मैच के दिन हम सब भारतीय होते हैं...सही मायने में भारतीय। तो क्यों न भेदभाव भूलकर रोज ही सिर्फ भारतीय बनें।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
India Vs Pakistan World Cup 2019 bollywood celebs cheers for team india
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पाटनी ने लिखा- विश्व कप वापस लाने के लिए मेरे साथ भारतीय टीम को शुभकामनाएं दें। सुनील ग्रोवर ने ट्वीट कर लिखा- आज सर्वश्रेष्ठ टीम की जीत हो सकती है, और भारत सर्वश्रेष्ठ टीम है। भारत बनाम पाकिस्तान #ICCWorldCup2019

 


 
विज्ञापन
India Vs Pakistan World Cup 2019 bollywood celebs cheers for team india
India vs Pak Cricket Match - फोटो : फाइल फोटो

वर्ल्ड कप (World Cup 2019) में आज यानी रविवार को भारत-पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच मैच खेला जाना है। यह मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जाएगा। जब भारत और पाकिस्तान दुनिया के किसी भी कोने में क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने होते हैं तो दृश्य ही कुछ अलग होता है। भारतीय फैंस को इंतजार है पाकिस्तान को धूल चटाने का और इसके लिए पूरा देश भारतीय टीम को शुभकामनाएं दे रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed