फादर्स डे के मौके पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने अपने पिता को याद करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने उनके लिए इमोशनल पोस्ट भी लिखे हैं। इस मौके पर अमिताभ बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें दोनों लाइट मूड में नजर आ रहे हैं।
बेटी के साथ ठहाके लगाते दिखे अमिताभ बच्चन, तस्वीरें शेयर कर कहा- 'मेरे लिए तो हर दिन ही फादर्स डे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने बेटी के साथ तस्वीर शेयर की और लिखा- 'ये फादर्स डे क्या होता है, मेरी तो समझ में नहीं आया। मेरे लिए तो हर दिन फादर्स डे होता है लेकिन @avigowarikar ने ये तस्वीर लेके डाल दी है, तो मैं उसे स्वीकारता हूं, धन्यवाद।'
T 3197 -ये #FathersDay क्या होता है, मेरी तो समझ में नहीं आया । मेरे लिए तो हर दिन Fathers Day होता है । लेकिन @avigowarikar ने ये तस्वीर लेके दाल दी है, तो मैं उसे स्वीकारता हूँ, धयवाद !!🙏🙏 pic.twitter.com/b7DHaNvQtk
T 3197 - At work, so Sunday at the Jalsa Gate in some doubt .. but trying hard ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 16, 2019
... and daughters be the best .. pic.twitter.com/lVEJBHXGFL
वहीं श्वेता बच्चन ने भी फादर्स डे के मौके पर अमिताभ के लिए इमोशनल बातें कहीं। उन्होंने लिखा कि 'मुझे नहीं पता लेकिन जब हम मुस्कुराते हैं... आप और मैं... हमारी नाक एक ही ओर हो जाती है। हैप्पी फादर्स डे।'
A post shared by S (@shwetabachchan) on