फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान को बार-बार धूल चटा चुका है बॉलीवुड, सबूत हैं सेना की बहादुरी पर बनीं ये 5 फिल्में

Sun, 16 Jun 2019 01:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 16 Jun 2019 01:57 PM IST
विज्ञापन
Cricket World Cup 2019 These Bollywood War Film Shows Indian victory over Pakistan
वॉर - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 काफी सुर्खियों में है। ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने के बाद भारत का आज मुकाबला पाकिस्तान टीम से है। अब तक भारतीय क्रिकेट टीम ने जितने भी मैच खेले हैं सभी में जीत हासिल की है। वहीं आज भारत-पाकिस्तान के मैच का क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट ग्राउंड के साथ ही रील लाइफ में भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में भारतीय सेना और भारतीयों का पराक्रम देखने को मिला है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के खास मौके पर आज हम आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं...
Cricket World Cup 2019 These Bollywood War Film Shows Indian victory over Pakistan
film Border - फोटो : social media
बॉर्डर
1997 में जेपी दत्ता ने राजस्थान की सीमा पर 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध की एक सच्ची घटना को लेकर फिल्म बनाई थी। 'बॉर्डर' में वह सब कुछ देखने को मिलेगा जो एक देशभक्ति पर बनी फिल्म में होना चाहिए। फिल्म में दिखाया गया है कि विपरीत परिस्थितियों में राजस्थान की सीमाई पोस्ट पर 120 भारतीय जवानों ने पूरी रात अत्याधुनिक पाकिस्तानी टैंकों की भारी भरकम रेजिमेंट को रोके रखा, अंत में उन्हें भागना पड़ा। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, पुनित इस्सर, सुदेश बेरी जैसे कलाकारों ने अभिनय किया है। 
Cricket World Cup 2019 These Bollywood War Film Shows Indian victory over Pakistan
loc - फोटो : file photo
एलओसी
साल 2003 में आई फिल्म एलओसी की कहानी 1999 के भारत-पाक के बीच कारगिल युद्ध की थी। इसे जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय देवगन, अरमान कोहली, संजय दत्त, नागार्जुन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अभिषेक बच्चन, मोहनीश बहल, अक्षय खन्ना, मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, ईशा देओल और रवीना टंडन आदि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी। फिल्म के जरिए भारतीय सैनिकों का पराक्रम और उनके अदम्य साहस को दिखाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket World Cup 2019 These Bollywood War Film Shows Indian victory over Pakistan
Lakshya - फोटो : twitter
लक्ष्य
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। यह एक वॉर-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म लक्ष्य साल 2004 में आई थी।फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित बॉलीवुड फिल्म में ऋतिक रोशन ने कैप्टन करण शेरगिल का किरदार निभाया था, जबकि प्रीति जिंटा ने रोमिला दत्ता का रोल प्ले किया. फिल्म में रितिक रोशन के साथ प्रिति जिंटा, अमिताभ बच्चन, शरद कपूर आदि कलाकार थे। फिल्म को दर्शकों से काफी प्यार मिला. इस फिल्म में करगिल युद्ध को दिखाया गया है।
विज्ञापन
Cricket World Cup 2019 These Bollywood War Film Shows Indian victory over Pakistan
The Ghazi Attack - फोटो : social media
गाजी अटैक
राणा दग्गुबाती, तापसी पन्नू, अतुल कुलकर्णी, केके मेनन की फिल्म 'द गाजी अटैक' 2017 में रिलीज हुई थी। ये भारत-पाकिस्तान के बीच हुए ऐसे युद्ध की कहानी पर बनी थी, जिसके बारे में लोगों को कम जानकारी है। ये कहानी भारतीय नौसेना के पहले अंडरवाटर सबमरीन ऑपरेशन की है, जिसमें नौसेना के आईएनएस राजपूत पनडुब्बी ने पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस गाजी को बर्बाद कर दिया था। बात 1971 भारत पाकिस्तान के युद्ध के पहले की है जब पाकिस्तान ने आईएनएस विक्रांत को तबाह कर विशाखापत्तनम पोर्ट को अपने कब्जे में लेने का मंसूबा बनाया था लेकिन भारतीय नौसेना के चंद जाबांज सैनिकों ने पाकिस्तान को समुद्र के भीतर सबक सिखाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed