फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे चुके हैं ये 5 'हीरो', 'एलओसी' पार कर 'बार्डर' पर फहराया 'तिरंगा'

Sun, 16 Jun 2019 01:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 16 Jun 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Cricket World Cup 2019 These Bollywood Actor Play Army Major Role In Film
bollywood actor play army Major role - फोटो : amar ujala
दुनियाभर में इन दिनों क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 की धूम है। अब तक भारतीय क्रिकेट टीम ने जितने भी मैच खेले हैं सभी में जीत हासिल की है। वहीं आज भारत-पाकिस्तान का मैच है। क्रिकेट प्रेमी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केवल यही मैच नहीं भारतीय क्रिकेट प्रेमी अक्सर भारत-पाकिस्तान के मैच के मुकाबले का उत्साह से इंतजार करते हैं। वहीं फिल्मों के लिहाज से देखें तो फिल्मों में भी भारतीय सेना या फिर भारतीयों ने पाकिस्तानियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। जी हां, बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी फिल्में रहीं हैं जिसमें कलाकारों ने शानदार किरदार से दुश्मनों और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के खास मौके पर आज हम आपको ऐसे ही कलाकारों से रूबरू करवाते हैं। 
Cricket World Cup 2019 These Bollywood Actor Play Army Major Role In Film
sanjay dutt in loc - फोटो : social media
किरदार- लेफ्टिनेंट कर्नल वाई.के. जोशी (संजय दत्त)
फिल्म- LoC कारगिल


भारतीय सेना पर आधारित यह फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। फिल्म में संजय दत्त ने लेफ्टिनेंट कर्नल वाई.के. जोशी का किरदार निभाया। उनके इस किरदार ने दर्शकों के दिलों को जीता। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। 
Cricket World Cup 2019 These Bollywood Actor Play Army Major Role In Film
Harshvardhan Rane in paltan - फोटो : social media
किरदार- मेजर हर्षवर्धन सिंह (हर्षवर्धन राणे)
फिल्म- पलटन


'बॉर्डर' और 'एलओरसी' जैसी फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्देशक जे.पी. दत्ता की फिल्म पलटन पिछले साल रिलीज हुई। इस फिल्म में एक्टर हर्षवर्धन राणे ने मेजर हर्षवर्धन सिंह का किरदार निभाया था जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस किरदार में उन्होंने फिल्म में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket World Cup 2019 These Bollywood Actor Play Army Major Role In Film
Raaj Kumar - फोटो : social media
किरदार- ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह (राजकुमार)
फिल्म- तिरंगा


देशभक्ति से प्रेरित फिल्म तिरंगा में एक्टर राजकुमार का किरदार आज भी कई दर्शकों को याद होगा। इस फिल्म में उन्होंने ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके सवांद आज भी सुपरहिट हैं। ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह इस फिल्म में बड़े की शानदार तरीके से दुश्मनों की साजिशों को नेस्तनाबुत करता है।
विज्ञापन
Cricket World Cup 2019 These Bollywood Actor Play Army Major Role In Film
film Border - फोटो : social media
किरदार- मेजर कुलदीप सिंह (सनी देओल)
फिल्म- बॉर्डर


फिल्म बॉर्डर भारतीय सेना पर बनी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और हिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म साल 1997 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन जे.पी. दत्ता किया था। फिल्म में फैजियों की निजी और युद्ध के मैदान की जिंदगी को बेहद बारीकी से दिखाया गया है। फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का किरदार निभाया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed