फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घुटने में चोट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पहनी हील तो हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले- 'इस हालत में भी'

Sun, 16 Jun 2019 01:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 16 Jun 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Gets trolled For Wearing Heels With Knee Cap
Priyanka Chopra - फोटो : social media

फिल्म 'स्काई इज पिंक' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों नीकैप पहन कर घूम रही हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। दरअसल फैंस प्रियंका से पूछ रहे हैं कि घुटने में चोट लगने के बावजूद उन्हें हील पहनने की क्या जरूरत थी।

Priyanka Chopra Gets trolled For Wearing Heels With Knee Cap
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर उनकी क्लास लगाई जा रही है। एक यूजर ने प्रियंका की फोटो पर कमेंट कर लिखा- वाह प्राण जाए पर हील न जाए। एक अन्य यूजर ने लिखा- क्या बकवास है वह टूटे घुटने में भी हाई हील्स के साथ चल रही है। एक ने लिखा- हील्स की क्या जरूरत थी इस हालत में भी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Back in NYC with her hubby #nickjonas #PriyankaChopra #photooftheday #saturday

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

Priyanka Chopra Gets trolled For Wearing Heels With Knee Cap
priyanka chopra - फोटो : Instagram

सामने आई तस्वीर में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में दिख रहीं हैं। प्रियंका ने घुटने पर चोट के कारण नीकैप पहना हुआ है लेकिन इसके ही साथ उन्होंने नीचे पांव में हील्स भी पहन रखी है और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। खैर प्रियंका को इन ट्रोल्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Gets trolled For Wearing Heels With Knee Cap
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

अभी कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने जीवन के 5 सबक दिए थे। जो उन्हें ट्रोल करने वालों के लिए करारा जवाब था। ये सबक प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। खास बात यह थी कि ये 5 सबक भले ही मजाकिया अंदाज में हो, लेकिन गहरी सीख देते हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Gets trolled For Wearing Heels With Knee Cap
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी की है। इस दौरान उनका डांस वीडियो भी काफी वायरल हुआ था। शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में अपने घर में वापस पहुंच गई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed