फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs: इन सेलेब्स ने उम्र की सीमा पार कर बुढ़ापे में रचाई शादी, कोई 60 में बनीं दुल्हन तो कोई 70 में चढ़ा घोड़ी

Sun, 16 Apr 2023 05:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 16 Apr 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Celebrities Who Married After 50 from Kabir Bedi to Milind Soman
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि प्यार करने वाले ना उम्र देखते हैं और ना हो रूप रंग। फासला चाहे उम्र का हो या परिवार का इन प्यार करने वालों को कोई नहीं रोक सकता है। हालांकि, आप भी यही सोच रहे होंगे कि यह तो फिल्मों में ही होता है, जहां दादा-दादी, नाना-नानी बनने की उम्र में लोग शादी करते हैं, लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट है। आज हम आपको कुछ ऐसे सेलिब्रिटी कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने परिवार और समाज की परवाह न करते हुए 50 की उम्र के बाद अपना घर बसाया है। तो चलिए जानते हैं उन कपल्स के बारे में।

Indian Celebrities Who Married After 50 from Kabir Bedi to Milind Soman
कबीर बेदी - फोटो : social media

कबीर बेदी
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अभिनेता ने 70 की उम्र में चौथी बार शादी रचाई है। बताते चलें कि अभिनेता और उनकी पत्नी की उम्र में 30 साल का फासला है। हालांकि, अभिनेता और उनकी पत्नी ने समाज की परवाह नहीं की और अपने रिश्ते को बेबाकी से दुनिया के सामने रखा। कबीर ने साल 2016 में शादी की थी।

Indian Celebrities Who Married After 50 from Kabir Bedi to Milind Soman
सुहासिनी मुले - फोटो : social media

सुहासिनी मुले
अभिनेत्री सुहासिनी मुले अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। सुहासिनी के अभिनय के आज भी लाखों लोग दीवाने हैं।  सुहासिनी मुले ने 60 की उम्र में दुल्हन बनने का फैसला लिया था। अभिनेत्री ने अपने फेसबुक फ्रेंड से शादी की थी। आपको बता दें कि सुहासिनी ने अपनी शादी का खुलासा चार साल बाद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Celebrities Who Married After 50 from Kabir Bedi to Milind Soman
नीना गुप्ता - फोटो : social media

नीना गुप्ता

अभिनेत्री नीना गुप्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नीना की जिंदगी काफी उतार चढ़ाव से भरी हुई थी। नीना एक लीव इन रिलेशन में रहती थीं, जिससे उन्हें एक बेटी भी हुई थी फिर अपनी बच्ची की अकेले परवरिश करना उनके लिए काफी मुश्किलों भरा रहा है। नीना गुप्ता ने फिर 54 की उम्र में जाकर विवेक मेहरा से शादी की थी।

विज्ञापन
Indian Celebrities Who Married After 50 from Kabir Bedi to Milind Soman
मिलिंद सोमन - फोटो : social media

मिलिंद सोमन
अभिनेता मिलिंद सोमन को कौन नहीं जानता है। मिलिंद के फिटनेस वीडियो अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। अभिनेता अपनी फिटनेस को लेकर फैंस के बीच छाए रहते हैं। आपको बता दें कि मिलिंद ने 52 की उम्र में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की थी। मिलिंद के इस फैसले ने सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा दिया था।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed