फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Celebs: ये बॉलीवुड सेलेब्स कभी थे बैकग्राउंड डांसर, आज हैं खूब नामचीन एक्टर

Sun, 16 Apr 2023 05:09 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 16 Apr 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
These Famous Bollywood Actors Once Background Dancers in Movies From Mouni Roy to Shahid Kapoor
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : social media

बॉलीवुड में आने का सपना तो हर किसी का होता है। कोई काफी संघर्षों के बाद इस इंडस्ट्री में आता है, तो वहीं कुछ लोग बहुत ही आसानी से इस मुकाम पर पहुंच जाते हैं। इस इंडस्ट्री में अपना हुनर दुनिया को दिखाने के लिए कई स्टार्स जी तोड़ मेहनत करते हैं और अपनी मेहनत से अपना मुकद्दर बनाते हैं। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही कई नामचीन सितारों के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने इस इंडस्ट्री में आने से पहले बड़े-बड़े एक्टर्स के पीछे डांस किया करते थे। तो चलिए जानते हैं, उन सेलेब्स के बारे में।

These Famous Bollywood Actors Once Background Dancers in Movies From Mouni Roy to Shahid Kapoor
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय
अभिनेत्री मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मौनी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी जगत से की थी। टीवी में मौनी के ‘सती’ के किरदार से उन्हें असल पहचान हासिल हुई थी। इसके बाद एकता कपूर के सीरियल ‘नागिन’ ने उन्हें घर-घर फेमस कर दिया था। यह बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि दमदार अदाकारी दिखाने वाली मौनी एक समय में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर चुकी हैं। मौनी ने साल 2004 में आई अभिषेक बच्चन  की फिल्म 'रन' के गाने 'नहीं होना था' में बैकग्राउंड डांस किया था।

These Famous Bollywood Actors Once Background Dancers in Movies From Mouni Roy to Shahid Kapoor
अरशद - फोटो : सोशल मीडिया

अरशद वारसी 
बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता अरशद वारसी अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अरशद की फिल्में आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहती हैं। बता दें कि अरशद किसी जमाने में  बैकग्राउंड डांसर हुआ करते थे। यही नहीं, अरशद ने  फिल्म 'आग से खेलेंगे' (1989) में जितेंद्र कपूर के एक गाने 'हेल्प मी' पर बैकग्राउंड डांस किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Famous Bollywood Actors Once Background Dancers in Movies From Mouni Roy to Shahid Kapoor
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर एक समय में बैकग्राउंड डांसर हुआ करते थे। यही नहीं, शाहिद ने अपने करियर की शुरुआत भी बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। आपको बता दें कि शाहिद कपूर ने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय  की फिल्म 'ताल'(1999) के गाने 'कहीं आग लगे' पर बैकग्राउंड डांस किया था।



 
विज्ञापन
These Famous Bollywood Actors Once Background Dancers in Movies From Mouni Roy to Shahid Kapoor
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

डेजी शाह
बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। डेजी शाह को सलमान खान ने फिल्मों में ब्रेक दिया था। वह सलमान खान की कई फिल्मों में उनकी हिरोइन के तौर पर नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि फिल्मों में हीरोइन बन चुकीं डेजी शाह ने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में बैकग्राउंड डांस किया है। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स के पीछे डांस किया है।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed