बड़े सितारों की फिल्में ज्यादातर बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन करती हैं। हालांकि, कई बार दर्शक बड़े सितारों की फिल्मों को नकार भी देते हैं। साल 2024 कई मशहूर सितारों के लिए अब तक अच्छा साबित नहीं हुआ है। आइए जानते हैं इन मशहूर कलाकारों और उनकी इस साल की फ्लॉप फिल्मों के बारे में...
Film Stars: साल 2024 में इन सितारों का जादू पड़ा फीका, सूची में अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक के नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों में होती है। हालांकि, यह साल उनके लिए अब तक अच्छा नहीं गुजरा है। इस साल उन्हें अपनी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। इस फिल्म के जरिए वह एक्शन अवतार में वापसी करते दिखे थे। ईद के मौके पर रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई। फिल्म का हाल इतना बुरा रहा कि यह अपनी लागत भी वसूल नहीं कर सकी। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म सरफिरा भी टिकट खिड़की पर बुरी तरह फ्लॉप रही। अब अक्षय कुमार खेल खेल में नाम की फिल्म से वापसी करने की उम्मीदें लगाए हैं।
इस साल शैतान की सफलता के बाद अजय देवगन की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। बड़े मियां छोटे मियां के साथ रिलीज हुई उनकी फिल्म मैदान भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। वहीं उनकी हालिया रिलीज फिल्म औरों में कहां था का हाल भी बुरा है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म भी फ्लॉप होने की राह पर है।
इस सूची में तीसरा नाम कमल हासन का है। यह नाम चौंकाने वाला है, क्योंकि किसी को भी यह उम्मीद नहीं थी कि उनकी फिल्म इंडियन 2 बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो जाएगी। शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
कार्तिक आर्यन के लिए भी यह साल अब तक ठीक नहीं गुजरा है। फिल्म चंदू चैंपियन के लिए अभिनेता ने जमकर मेहतन की, जो बड़े पर्दे पर भी साफ नजर आई। हालांकि, टिकट खिड़की पर यह फिल्म अच्छा कारोबार नहीं कर सकी। वह जल्द ही भूल भुलैया 3 में नजर आने वाले हैं। फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन से है।
Nawazuddin Siddiqui: सुर्खियों में नवाजुद्दीन की नई फिल्म, जज उपेंद्र नाथ राजखोवा की बायोपिक में आएंगे नजर