दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने की वजह से भारत में राजनीति का खास महत्व है। बॉलीवुड में भी समय-समय पर फिल्मकारों ने पॉलिटिक्स को अपने-अपने दृष्टिकोण से दिखाने की कोशिश की है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अब तक कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनमें देश के राजनीतिक हालात दिखाए गए हैं। वहीं, कई ऐसी फिल्मों का भी निर्माण किया जा चुका है जो छात्र राजनीति पर आधारित हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें स्टूडेंट पॉलिटिक्स को दिखाने की कोशिश की गई है।
Films on Student Politics: इन फिल्मों में मेकर्स ने दिखाई छात्र राजनीति, दर्शकों को खूब पसंद आईं ये मूवीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रांझणा में सोनम कपूर और धनुष मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म में अभय देओल भी कैमियो रोल में थे। फिल्म में अभय एर छात्र नेता के रूप में दिखे थे। वहीं, सोनम कपूर भी उनकी सहयोगी और प्रेमिका की भूमिका में दिखी थीं। फिल्म की कहानी छात्र राजनीति की पृष्ठभूमि के इर्द-गिर्द बुनी गई थी।
फिल्म युवा का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। साल 2004 में आई इस भारतीय राजनीतिक ड्रामा फिल्म में अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई थीं। इसमें अजय देवगन एक प्रभावशाली छात्र नेता के रूप में दिखे थे जो चाहते हैं कि ओम पुरी जैसे राजनेता कैंपस की राजनीति से दूर रहें। समीक्षकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी 'हासिल' कथित तौर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय पर आधारित है, जिसमें आशुतोष राणा, इरफान खान और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
राम गोपाल वर्मा की फिल्म शिवा से नागार्जुन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। छात्र जीवन पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म जबर्दस्त हिट साबित हुई थी। इस फिल्म के बाद नागार्जुन हिंदी पट्टी में भी रातों रात मशहूर हो गए थे।
Ishwak Singh: ‘बर्लिन’ को मिल रही तारीफ से चमका इश्वाक का करियर, बोले, ‘मेरी अब तक की यात्रा शाहरुख खान जैसी’