फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zeenat Mumtaz: 'मैं अपने सहयोगियों को अपमानित नहीं करती...,' मुमताज की आलोचना पर जीनत अमान का पलटवार

Tue, 16 Apr 2024 06:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 16 Apr 2024 06:33 PM IST
सार

जीनत अमान ने मुमताज की आलोचना पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्हें बड़ी नसीहत देकर सुर्खियों में आ गई हैं। दोनों दिग्गज अभिनेत्रियों के वार-पलटवार ने लोगों का खासा ध्यान आकर्षित किया है।

विज्ञापन
Mumtaz slams zeenat aman for live in advice before wedding call her marriage a living hell now actress reply
जीनत अमान-मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान के शादी से पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की वकालत ने सोशल मीडिया की हलचल बढ़ा दी है। जहां एक वर्ग जीनत के बयान का समर्थन करते नजर आ रहा है। तो वहीं दूसरे वर्ग ने डीवा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं बीते दिन इंडस्ट्री की दूसरी दिग्गज अदाकारा मुमताज ने भी जीनत के बयान की आलोचना की। साथ ही लोगों को जीनत की ही असफल शादी का उदाहरण देती नजर आईं। मुमताज ने कहा था कि जीनत की शादी नर्क के समान थी। इसी पर अब वापस से जीनत ने प्रतिक्रिया दी है और मुमताज के बयान पर पलटवार कर सुर्खियों में आ गई हैं। 

Mumtaz slams zeenat aman for live in advice before wedding call her marriage a living hell now actress reply
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

एक हालिया इंटरव्यू में जीनत ने कहा, 'हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है। मैं कभी भी दूसरों के निजी जीवन पर टिप्पणी करने या अपने सहयोगियों को अपमानित करने वालों में से नहीं रही हूं, और मैं अब इसे शुरू नहीं करने जा रही हूं।' जीनत का यह पलटवार जबरदस्त सुर्खियों में है। साथ ही इन आरोप-प्रत्यारोप का क्या नतीजा होगा, इस पर भी हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। 

Mumtaz slams zeenat aman for live in advice before wedding call her marriage a living hell now actress reply
जीनत अमान - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी हो कि जीनत अमान ने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने फैंस को सामाजिक दबावों के आगे न झुकने के लिए प्रोत्साहित किया था, खासकर लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर। अभिनेत्री ने लिखा था, 'अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो मैं आपसे दृढ़तापूर्वक कहती हूं कि आप शादी करने से पहले लिव-इन में रहें।' जीनत ने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने दोनों बेटों को भी यही सलाह दी है। 

VICKY VIDYA KA WOH WALA VIDEO: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' देखने के लिए हो जाओ तैयार, सामने आई रिलीज डेट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumtaz slams zeenat aman for live in advice before wedding call her marriage a living hell now actress reply
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

जीनत अमान की सिफारिश ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद एक इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेत्री मुमताज से जीनत के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जिस पर उन्होंने कहा कि वह जीनत के बयान से असहमति जाहिर करती हैं। मुमताज ने कहा, 'जीनत को इस बात से सावधान रहना चाहिए कि वह क्या सलाह दे रही हैं। वह अचानक ही सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी लोकप्रियता में आ गई है और मैं एक कूल आंटी की तरह दिखने को लेकर उनके उत्साह को समझ सकती हूं, लेकिन हमारे नैतिक मूल्यों के विपरीत सलाह देना आपके अनुयायियों को बढ़ाने का समाधान नहीं है।'

AA Films: ‘बाहुबली’ कंपनी ने फिर थामा साउथ सिनेमा का परचम, इस साल की ये मेगा बजट फिल्में करेगी हिंदी में रिलीज

विज्ञापन
Mumtaz slams zeenat aman for live in advice before wedding call her marriage a living hell now actress reply
मुमताज - फोटो : सोशल मीडिया

मुमताज ने अपने बयान में जोड़ा था, 'आप जीनत को ही ले लो मिसाल के तौर पर... वह मजहर खान से शादी करने से पहले उन्हें सालों से जानती थीं। उसकी शादी नर्क के समान थी। वह रिश्तों पर सलाह देने वाली आखिरी व्यक्ति होनी चाहिए।' जीनत अमान की वैवाहिक यात्रा काफी उतार-चढ़ाव भरी रही थी, जिसका खुलासा खुद उन्होंने साल 1999 में सिमी ग्रेवाल के चैट शो में की थी। 

Megha Sharma: ‘पंड्या स्टोर’ छोड़ने की वजह पर खुलकर बोलीं मेघा शर्मा, शो बनाने वालों पर लगाया ये बड़ा आरोप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed