फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidya Balan: विद्या बालन ने 'एनिमल' पर साझा किए अपने विचार, रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Tue, 16 Apr 2024 01:54 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 16 Apr 2024 01:54 PM IST
सार

विद्या बालन ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यहां खेल का नाम कनविक्शन है। हमें बताया गया है कि कंटेट ही राजा है। मगर आप बेहतरीन सामग्री बिना किसी विश्वास के बता सकते हैं। 'एनिमल' इसका एक बड़ा उदाहरण है। 

विज्ञापन
Do Aur Do Pyaar Actress Vidya Balan Reaction On Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Film Animal Praised the Makers
विद्या बालन, रणबीर कपूर (एनिमल) - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो और दो प्यार' और 'भूल भुलैया 3' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। विद्या बालन ने हाल ही में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' को लेकर बातचीत की है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर हिट बनकर उभरी। तमिल अभिनेता सिद्धार्थ ने हाल ही में अपनी 2023 की फिल्म 'चिट्ठा' के बारे में बात करते हुए एनिमल पर कटाक्ष किया था। वहीं, विद्या ने इस फिल्म की प्रशंसा की है।

Do Aur Do Pyaar Actress Vidya Balan Reaction On Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Film Animal Praised the Makers
रणबीर कपूर (एनिमल) - फोटो : अमर उजाला

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित एनिमल में पिता और बेटे के जहरीले रिश्ते की कहानी दिखाई गई है।फिल्म में खूब हिंसा दिखाई गई है। इसके चलते सोशल मीडिया पर काफी यूजर्स ने फिल्म की कड़ी निंदा की थी। इसमें रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। बॉबी देओल खलनायक के किरदार में नजर आए। वहीं, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में दिखी थीं। 

Salman Khan: 14 दिन की हिरासत में भेजे गए सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Do Aur Do Pyaar Actress Vidya Balan Reaction On Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Film Animal Praised the Makers
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

विद्या बालन ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यहां खेल का नाम कनविक्शन है। हमें बताया गया है कि कंटेट ही राजा है। मगर आप बेहतरीन सामग्री बिना किसी विश्वास के बता सकते हैं। 'एनिमल' इसका एक बड़ा उदाहरण है। मेरा मतलब यह नहीं है कि यह अच्छा कंटेट नहीं था, लेकिन वे इसे लेकर क्षमाप्रार्थी और दूसरे अनुमान लगाने वालों में से नहीं थे। उन्होंने बेबाकी से कहानी बताई और देखिये फिल्म ने कैसे काम किया। इसलिए कहानी सुनाते समय कभी भी क्षमाप्रार्थी न बनें बल्कि कॉन्फिडेंस के साथ बताएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Do Aur Do Pyaar Actress Vidya Balan Reaction On Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Film Animal Praised the Makers
रणबीर कपूर (एनिमल) - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, एनिमल में जुड़ी स्त्री द्वेष को लेकर छिड़ी बहस पर बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, 'एक फिल्म के चारों ओर अलग-अलग परतें होती हैं। ये बुनियादी स्तर पर दृढ़ विश्वास के बारे में थी, जिसके बारे में कहानी बताई गई थी। इसने दर्शकों का ध्यान एक पल के लिए भी हटने नहीं दिया। आप फिल्म से सहमत और असहमत हो सकते हैं, लेकिन आप जानते हैं कि यह मनोरंजक थी।'
विज्ञापन
Do Aur Do Pyaar Actress Vidya Balan Reaction On Ranbir Kapoor Rashmika Mandanna Film Animal Praised the Makers
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम

विद्या बालन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आएंगी। ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म में प्रतीक गांधी,  इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति भी अहम भूमिका में हैं। इसके बाद उनके पास भूल भुलैया 3 भी पाइपलाइन में है। दर्शकों को दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।  

Chamkila: कार्तिक-तृप्ति के बाद कुणाल खेमू-जोया अख्तर ने चमकीला पर लुटाया प्यार, बोलीं- बेहद ही शानदार फिल्म..

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed