सब्सक्राइब करें

Star kids: बॉलीवुड के इन स्टारकिड्स पर कभी नहीं लगा नेपोटिज्म का आरोप, फैंस ने भी पलकों पर बिठा खूब दिया प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 16 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
star kids who never got Nepotism stamp Ajay Devgn Kajol salman khan hrithik roshan shahid kapoor ranbir kapoor
सलमान खान, अजय देवगन, शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी रहती है। इंडस्ट्री में कंगना रणौत और करण जौहर के बीच इस मुद्दे पर अक्सर तीखी जुबानी जंग भी होती है। करण पर अक्सर यह आरोप लगता है कि वह इंडस्ट्री में स्टार किड्स को ही लॉन्च कर नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं। स्टार किड्स को आसानी से फिल्में मिलने और अवॉर्ड्स मिलने पर अक्सर नेपोटिज्म की बहस शुरू हो जाती है। ये स्टार किड्स अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन स्टार किड्स पर नेपोटिज्म ठप्पा लगाकर उन्हें ट्रोल किया जाता है, उनके माता-पिता भी स्टार किड्स ही हैं। 90 के दशक के जिन सितारों पर आप भर-भर कर प्यार बरसाते हैं, वह भी स्टार किड्स हैं, लेकिन कभी उन सितारों पर नेपोटिज्म का ठप्पा नहीं लगा। चलिए जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो स्टार किड्स होकर भी नेपोटिज्म के दायरे में नहीं आए।

Trending Videos
star kids who never got Nepotism stamp Ajay Devgn Kajol salman khan hrithik roshan shahid kapoor ranbir kapoor
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की। काजोल ने खुद अपनी दमदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली अभिनेत्री काजोल एक स्टार किड ही हैं। काजोल बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी अदाकारी पर कभी भी दर्शकों ने सवाल खड़े नहीं किए हैं। काजोल पर कभी भी नेपोटिज्म का ठप्पा नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
star kids who never got Nepotism stamp Ajay Devgn Kajol salman khan hrithik roshan shahid kapoor ranbir kapoor
अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन
इस लिस्ट में अगला नाम आता है बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन का। काजोल के पति अजय भी एक स्टार किड ही है। वह भी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अजय बॉलीवुड के मशहूर एक्शन निर्देशक वीरू देवगन के बेटे हैं। फिल्मी बैकग्राउंड से होने के बावजूद उन्हें कभी भी ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा और न ही उनके ऊपर कभी नेपोटिज्म का आरोप लगा। हालांकि, अभिनेता की बेटी नीसा देवगन पर नेपोटिज्म का ठप्पा लग चुका है और उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जाता है।

star kids who never got Nepotism stamp Ajay Devgn Kajol salman khan hrithik roshan shahid kapoor ranbir kapoor
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं। सलमान ने अपने दम पर इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई और आज इंडस्ट्री पर राज करने वाले सबसे बड़े स्टार बन चुके हैं। सलमान का पूरा परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। सलमान भी एक स्टार किड हैं। सुपरस्टार के पिता सलीम खान इंडस्ट्री के प्रसिद्ध स्क्रिप्ट राइटर और निर्देशक हैं। वहीं, भाईजान के दोनों भाई सोहेल खान और अरबाज खान भी अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। सलमान खान ने सलीम खान की पहचान का फायदा न उठाते हुए अपने दम पर इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं और लोगों के दिलों पर राज किया।

विज्ञापन
star kids who never got Nepotism stamp Ajay Devgn Kajol salman khan hrithik roshan shahid kapoor ranbir kapoor
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

संजय दत्त
बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेता ने कई दमदार किरदार निभाते हुए दर्शकों के दिल पर अपनी छाप छोड़ी। इंडस्ट्री के खलनायक संजू बाबा भी एक स्टार किड हैं, लेकिन इस कारण उन्हें कभी भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना नहीं करना पड़ा और वह अपने दम पर खुद को साबित करने में कामयाब रहे। संजय दत्त बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता और अभिनेत्री सुनील दत्त और नरगिस के बेटे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed