'इंडियन आइडल' सीजन 11 का शानदार आगाज हो चुका है। अभी ऑडिशन चल रहा है। सोशल मीडिया पर चैनल की ओर लगातार प्रोमो वीडियो शेयर किया जा रहा है। ऐसे ही एक कंटेस्टेंट का वीडियो सामने आया है जिसकी उम्र और गायिकी को देखकर सभी जज हैरान रह गए।
इंडियन आइडल 11 में 'छोटू बच्चा' का गाना सुन दंग रह गईं नेहा, एक कंटेस्टेंट तो Kiss कर गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो के शुरुआत में जैसे ही कंटेस्टेंट मंच पर आता है नेहा कक्कड़ कहती हैं कि 'अरे आप तो काफी छोटू बच्चे लग रहे हैं।' पंजाब से आए हरमन सिंह को देखकर विशाल पूछते हैं कि 'आपकी उम्र क्या है?' जिस पर हरमन बताते हैं कि वो अभी 14 साल के हैं। विशाल कहते हैं कि 'आप पक्का 14 साल के ही हो?'
इसके बाद हरमन गाना शुरू करते हैं। हरमन की गायिकी को देखकर तीनों जज तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। यही नहीं विशाल तो अपनी सीट से उठकर डांस करने लगते हैं। वहीं अनु मलिक अपने स्टाइल में कहते हैं कि दुनिया में हरमन गाना गाने के लिए ही आए हैं। हाल ही में जब एक शख्स ऑडिशन देने पहुंचा तो उसने जबरन नेहा कक्कड़ को किस कर लिया था।
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में कई सारे कंटेस्टेंट के ऑडिशन की झलकियां हैं। ये सभी वो प्रतियोगी हैं जिनकी परफॉर्मेस से जजेस काफी खुश हुए। वीडियो के आखिरी हिस्से में एक कंटेस्टेंट खूब सारे गिफ्ट्स लेकर स्टेज पर पहुंचता है। ये कंटेस्टेंट सारे गिफ्ट्स नेहा का देता है। गिफ्ट्स देखकर नेहा खुश हो जाती हैं और उसे हग करती हैं। लेकिन तभी वो नेहा के गाल पर Kiss कर लेता है। शो के होस्ट आदित्य नारायण उसे रोकने की कोशिश भी करते हैं। इसके बाद नेहा तेजी के साथ वहां से दूर हट जाती हैं। इस घटना देखकर दूसरे जज भी हैरान रह जाते हैं।
अस्पताल से घर पहुंचते ही अमिताभ ने बीमारी पर तोड़ी चुप्पी, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी सलाह