फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहा कक्कड़ ने दिखाई दरियादिली, दमकल कर्मी को दिए 2 लाख रुपये

Wed, 22 Jan 2020 05:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 22 Jan 2020 05:06 AM IST
विज्ञापन
Indian Idol 11 Neha Kakkar gifts 2 lakh to a firefighter
Neha kakkar - फोटो : Social Media

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ कितनी इमोशनल और दरिया दिल हैं, ये बताने की जरूरत नहीं। जब भी उनके सामने कोई अपनी समस्या या संघर्ष सुनाता है, उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। इन दिनों नेहा इंडियन आइडल 11 जज कर रही हैं। इस शो में एक बार फिर नेहा की दरियादिली देखने को मिली है।

Indian Idol 11 Neha Kakkar gifts 2 lakh to a firefighter
नेहा कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडियन आइडल शो में एक विशेष एपिसोड शूट किया गया। इस खास मौके पर सेना के कई जवान, पुलिसवाले, सुरक्षाकर्मी और दमकल कर्मी को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया गया था, जहां उन्हें कंटेस्टेंट ने उनके सम्मान में गाने गाए।

Indian Idol 11 Neha Kakkar gifts 2 lakh to a firefighter
बिपिन गनत्रा - फोटो : Social Media

एपिसोड के दौरान नेहा कक्कड़ ने दमकल कर्मी बिपिन गणत्रा को दो लाख रुपये की मदद देने का वादा किया। बिपिन गनात्रा पिछले चालीस सालों से आग बुझाने का काम करते आ रहे हैं। हजारों लोगों की जान बचा बिपिन गनात्रा को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 11 Neha Kakkar gifts 2 lakh to a firefighter
neha kakkar - फोटो : social media

बीते दिनों इंडियन आइडल 11 के सेट पर आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की शादी की बात सामने आई थी। सेट पर ही आदित्य और नेहा के पैरेंट्स एक-दूसरे के लिए रिश्ता लेकर पहुंचे थे । यहां तक कि दोनों के परिवार ने शादी की तारीख भी पक्की कर दी थी । बता दें कि सेट पर ही दोनों के पैरेंट्स ने उनकी शादी की तारीख पक्की कर दी थी । शादी 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन तय हुई थी। हालांकि ये सारी बातें मजाक में हुई थीं।

सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं बॉलीवुड की दो हस्तियां, पुलिस ने तीन लड़कियों को छुड़ाया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed