{"_id":"601956a9b59f31245f20729c","slug":"indian-idol-12-actress-padmini-kolhapure-gave-a-special-maharashtrian-gift-to-sayali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपनी फिल्मों के गाने सुन भावुक हुईं पद्मिनी कोल्हापुरे, कुर्सी से उठ गायिका को दे आईं ये अनमोल भेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपनी फिल्मों के गाने सुन भावुक हुईं पद्मिनी कोल्हापुरे, कुर्सी से उठ गायिका को दे आईं ये अनमोल भेंट
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 02 Feb 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अभिनत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रतिभागी सायली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाली उमर में ही फिल्मों में काम करके सुपरस्टार बन गईं अभिनत्री पद्मिनी कोल्हापुरे के लिए हाल ही में हुई एक सीरियल की शूटिंग उन यादों को फिर से जीने का सबब बन गया। बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ से लाइमलाइट में आईं पद्मिनी कोल्हापुरे अब 55 साल की हो चुकी हैं। और, अपने फिल्मी सफर को इस मंच पर सामने फिर जीया जाता देखकर वह खुद को रोक नहीं पाईं। पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ इस दौरान उनकी खास दोस्त और उनके ही दौर में खूब शोहरत बटोरने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लों भी रहीं।
2 of 5
अभिनत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रतिभागी सायली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पद्मिनी कोल्हापुरे को इस बार म्यूजिक रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ पर देखने का मौका उनके प्रशंसकों को मिला। पूरी सज धज के साथ शूटिंग के मंच पर पहुंची पद्मिनी को देख तो एक बारगी लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। अपने खास देसी अंदाज में पद्मिनी ने शूटिंग पर मौजूद लोगों से बातें की और फोटो भी खिंचवाई। शो की शूटिंग कर रही तकनीशियनों की टीम उन्हें देखकर खासी उत्साहित नजर आई।
3 of 5
प्रतिभागी सायली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शूटिंग के दौरान महाराष्ट्र की ही निवासी शो की प्रतिभागी सायली ने पद्मिनी कोल्हापुरे की फिल्मों के तमाम गाने बहुत ही दिलकश आवाज में गाए। इनमें से 'प्यार किया नहीं जाता' और 'ये वादा रहा' जैसे गानों को सुनकर तो पद्मिनी कोल्हापुरे का गला ही भर आया है। पद्मिनी ने कहा कि उन्हें सायली की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगी और उन्होंने आगे की प्रतियोगिता के लिए सायली को शुभकामनाएं भी दीं। पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने करियर के शीर्ष दौर में हिंदी सिनेमा के तकरीबन सभी बड़े निर्माता निर्देशकों के साथ काम किया। उनकी ‘सौतन’, ‘वो सात दिन’ और ‘प्यार झुकता नहीं’ जैसी फिल्में हिंदी सिनेमा की कालजयी फिल्मों में शुमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिनत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रतिभागी सायली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो की शूटिंग के दौरान एक और भावुक लम्हा उस वक्त देखने को मिला, जब पद्मिनी कोल्हापुर ने आशीर्वाद के रूप में सायली को एक नथ और बिंदी भेंट की। इस दौरान सायली ने कहा, "मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं कि ‘इंडियन आइडल’ की वजह से मुझे इतने बड़े लोगों के सामने परफॉर्म करने का मौका मिल रहा है। पद्मिनी मैम से यह गिफ्ट मिलना किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। मैं चाहती हूं कि जिन लोगों ने मुझमें और मेरी गायकी में विश्वास जताया है, उन्हें मैं कभी निराश ना करूं।"
विज्ञापन
5 of 5
अभिनत्री पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रतिभागी सायली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दौरान शो की शूटिंग के दौरान मौजूद सभी लोगों ने सयाली के गायन की खुलकर तारीफ की। लोगों को उनके साथ साथ सुर में सुर मिलाते भी देखा गया। शो के निर्णायकों ने भी सयाली के गायन की दिल खोलकर तारीफ की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।