फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार के साथ शिखर धवन ने साझा की तस्वीर, फैंस ने लिखा-गब्बर से गब्बर की मुलाकात

Tue, 02 Feb 2021 07:00 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 02 Feb 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan Shares Pic With Akshay Kumar Always A Fun Time With You Paaji
अक्षय कुमार-शिखर धवन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फ़िल्म बच्चन पांडेय की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच उनकी तस्वीर भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन के साथ खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर को शिखर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस तस्वीर में अक्षय 'बच्चन पांडेय' के गेटअप में नजर आ रहे हैं, जिससे साफ अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शिखर ने उनसे फ़िल्म के सेट पर मुलाकात की होगी। 

Shikhar Dhawan Shares Pic With Akshay Kumar Always A Fun Time With You Paaji

इस तस्वीर को साझा करते हुए शिखर ने लिखा, 'आपसे मिलना हमेशा मज़ेदार होता है। मुलाक़ात बढ़िया रही।' इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा गब्बर से गब्बर की मुलाकात। अक्षय कुमार इन दिनों जैसलमेर में फरहाद सामजी की फिल्म बच्चन पांडे की शूटिंग कर रहे हैं।


 
Shikhar Dhawan Shares Pic With Akshay Kumar Always A Fun Time With You Paaji

मालूम हो कि यह फिल्म 2014 की तमिल फिल्म वीरम की हिंदी रीमेक है। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे, दूसरी तरफ, कृति सेनन एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगी।  बता दें कि बच्चन पांडेय को फरहाद सामजी निर्देशित कर रहे हैं, जबकि साजिद नाडियाडवाला इसके प्रोड्यूसर हैं। साजिद के साथ अक्षय की यह दसवीं फ़िल्म है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan Shares Pic With Akshay Kumar Always A Fun Time With You Paaji
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

यह फिल्म पिछले साल क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते शूटिंग में देरी हो गई। ऐसे में अब यह 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी। बीते दिनों अक्षय ने फिल्म का अपना पहला लुक साझा किया था, जिसमें वो काफ़ी अलग दिख रहे हैं। सिर पर वही कपड़ा बंधा है। एक आंख को पत्थर का दिखाया गया है। 
 

विज्ञापन
Shikhar Dhawan Shares Pic With Akshay Kumar Always A Fun Time With You Paaji
Bachchan Pandey - फोटो : amar ujala mumbai

गौरतलब है कि इस साल अक्षय कुमार की कई फ़िल्में रिलीज होनी हैं, जिनमें सूर्यवंशी, अतरंगी रे, बेलबॉटम, पृथ्वीराज शामिल हैं। हालांकि, अभी तक उनकी किसी फिल्म की रिलीज़ डेट का एलान नहीं हुआ है। वहीं, खबर है कि बेलबॉटम ओटीटी पर रिलीज़ हो सकती है, मगर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed