फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को बताया अपना सबकुछ, ऐसे दी 'ब्वॉयफ्रेंड' को जन्मदिन की बधाई

Tue, 02 Feb 2021 06:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 02 Feb 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Amrapali Dubey Wishes Rumored Boyfriend Nirahua Aka Dinesh Lal Yadav Mera Sab Kuch
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी को-स्टार आम्रपाली दुबे ने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड को जन्मदिन की बधाई देते  हुए एक प्यारा वीडियो साझा किया है। 



 
Amrapali Dubey Wishes Rumored Boyfriend Nirahua Aka Dinesh Lal Yadav Mera Sab Kuch
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram/dineshlalyadav

वीडियो साझा करते हुए आम्रपाली दुबे ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक मेरे सबकुछ दिनेश लाल यादव।' दिनेश लाल यादव इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शुमार हैं। भोजपुरी सिनेमा में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की ऑन-स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dubey Aamrapali 🎀 (@aamrapali1101)

Amrapali Dubey Wishes Rumored Boyfriend Nirahua Aka Dinesh Lal Yadav Mera Sab Kuch
निरहुआ और आम्रपाली दुबे - फोटो : Twitter

मालूम हो कि 2008 में मुख्य अभिनेता के तौर पर पहली फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' के हिट होने के बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। इस फिल्म के बाद दिनेश भोजपुरी इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों के साथ अलग-अलग फिल्मों में रोमांस करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amrapali Dubey Wishes Rumored Boyfriend Nirahua Aka Dinesh Lal Yadav Mera Sab Kuch
आम्रपाली दुबे, निरहुआ - फोटो : instagram

बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव का बचपन काफी आर्थिक तंगियों से गुजरा है। दिनेश लाल यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह यूपी में गाजीपुर के टंडवा गांव से ताल्लुक रखते हैं। निरहुआ को बचपन से ही गाने-बजाने का काफी शौक था।

विज्ञापन
Amrapali Dubey Wishes Rumored Boyfriend Nirahua Aka Dinesh Lal Yadav Mera Sab Kuch
आजमगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी निरहुवा - फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव ने फिल्मों के साथ-साथ अब राजनीति में भी एंट्री मार ली है। 2019 में वह लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। हालांकि बीजेपी ने उन्हें लोकसभा मैदान में आजमगढ़ से उतारा, जहां उन्हें हार मिली।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed