फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले मां और फिर ब्वॉयफ्रेंड की मौत के बाद टूट गई हैं संजय दत्त की बेटी, बोलीं- मैंने गमों से समझौता करना सीख लिया

Tue, 02 Feb 2021 06:11 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 02 Feb 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt and Richa Sharma daughter Trishala Dutt shares life experience on Instagram
पिता संजय दत्त के साथ त्रशला - फोटो : instagram

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान अभिनेता संजय दत्त की बेटी त्रिशला दत्त ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई बातें बताईं। उन्होंने सवालों के जवाब देते हुए अपने जीवन के उन कठिन अनुभवों का जिक्र किया जिसमें वो बुरी तरह से टूट गई थीं और उनके लिए वापस उठकर चलना बहुत मुश्किल था।

Sanjay Dutt and Richa Sharma daughter Trishala Dutt shares life experience on Instagram
ब्वॉयफ्रेंड के साथ त्रिशला - फोटो : instagram

त्रिशला दत्त ने बताया कि वो अपनी जिंदगी के कठिन हालातों की सबसे ज्यादा कद्र करती हैं। त्रिशला ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि जिंदगी में हादसे, बीमारी, नुकसान या फिर किसी और तरह की हिंसा जैसे गम न आएं। 

Sanjay Dutt and Richa Sharma daughter Trishala Dutt shares life experience on Instagram
Trishala Dutt - फोटो : instagram

लेकिन दुर्भाग्य से कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो पूरी जिंदगी ही इसी तरह के संकट से जूझते रहते हैं। मेरा मानना है कि इन हालातों में सिर्फ निराशा नहीं देखनी चाहिए। मुश्किल वक्त या दुख किसी व्यक्ति के लिए सीखने का अच्छा मौका भी हो सकता है। दुखों को झेलने के बाद आपका विकास पूरी तरह से बदल गया होता है। आप पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा ताकतवर होकर बाहर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt and Richa Sharma daughter Trishala Dutt shares life experience on Instagram
Trishala Dutt - फोटो : Social Media

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर बात करूं तो मुझे मुश्किल वक्त में वह राह मिली है, जो मैं सामान्य जिंदगी में नहीं पाती। संकट से उबरने के साथ ही ग्रोथ शुरू हुई और मैं आगे बढ़ सकी। इससे मुझे सही माहौल मिला और सही माइंडसेट तैयार हुआ है। जिंदगी में मुझे जो कष्ट हुए उन्हें मैंने अवसरों के तौर पर लिया और अपनी जिंदगी के अर्थ की तलाश में जुट गई। इससे मैं पहले से बेहतर इंसान बनकर सामने आई।
 

विज्ञापन
Sanjay Dutt and Richa Sharma daughter Trishala Dutt shares life experience on Instagram
ब्वॉयफ्रेंड के साथ त्रिशला - फोटो : इंस्टाग्राम

त्रिशला ने कहा कि मैंने दर्द के साथ शांति से रहना सीख लिया। उन्होंने कहा कि मैंने जिंदगी में कठिनाइयों से बचने की बजाय उनसे दोस्ती करना सीख लिया। मेरा लक्ष्य कभी उन्हें खत्म करना नहीं रहा क्योंकि गम हमेशा रहेंगे। मेरा लक्ष्य हमेशा यह रहा है कि कैसे दुखों को मैनेज किया जाएगा और अब मैं ओके हूं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed