आयुष्मान खुराना, नुशरत भरुचा, अनु कपूर और विजय राज की सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के निर्देशक राज शांडिल्य की पिछले नौ महीनों की पांचवीं फिल्म का एलान हो गया है। उन्होंने अपनी पिछली हिट फिल्म की सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' की पटकथा पूरी हो जाने की बात कही है। फिल्म में आयुष्मान काम करेंगे या नहीं, ये अभी उन्होंने नहीं बताया है क्योंकि ये पटकथा अब तक आयुष्मान ने सुनी नहीं है।
राज शांडिल्य ने बड़े बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ा, नौ महीने में इन पांच फिल्मों से जुड़ा नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीविजन पर बरसों से काम करते रहे राज ने आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' से ही फिल्म निर्देशन में अपने करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म के बाद उन्होंने किसी फिल्म का निर्देशन तो नहीं किया लेकिन फिल्में दनादन घोषित की हैं। पिछले साल मई के महीने में राज शांडिल्य ने एक इंटरव्यू के अभिनेता वरुण धवन को एक पटकथा सुनाने की बात साझा की थी। उनके मुताबिक वरुण धवन को यह कहानी पसंद भी आई। फिल्म का शीर्षक था 'मस्कारा' और राज इसे खुद ही निर्देशित करने वाले थे। तब से इस फिल्म का अता पता नहीं है।
वरुण धवन के साथ प्रस्तावित फिल्म 'मस्कारा' के बाद राज शांडिल्य ने बीते साल नवंबर में ही अपनी लिखी एक फिल्म 'जनहित में जारी' का निर्माण करने का एलान किया। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी ओमंग कुमार ने संभाली। फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए अभिनेत्री नुसरत भरुचा और अभिनेता पावेल गुलाटी का चयन किया गया। लेकिन, फिल्म के शुरू होने से पहले ही ये मामला स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन पहुंच गया। दीपक सिंह नामक एक लेखक ने आरोप लगाया कि फिल्म 'जनहित में जारी' में उनकी इसी नाम की एक किताब पर आधारित फिल्म है क्योंकि फिल्म का पोस्टर करीब करीब वैसा ही है जैसा उनकी किताब का पोस्टर है। राज शांडिल्य और फिल्म के निर्माता दोनों इस आरोप को खारिज कर चुके हैं।
राज शांडिल्य ने नए साल का पहला बड़ा धमाका किया अभिनेता सोनू सूद को लीड रोल में लेकर फिल्म बनाने का एलान करके। सोनू सूद और उनकी मित्र मंडली ने कोरोना संक्रमण काल में लोगों की खूब मदद की औऱ इसका सोशल मीडिया पर खूब प्रचार भी हुआ। लेकिन, इससे दिक्कत ये हुई कि हिंदी सिनेमा में तो उनको किसी ने लीड रोल दिया नहीं, दक्षिण भारत में जहां वह विलेन के किरदार करते रहे हैं, वहां भी उनको काम मिलना बंद हो गया। राज शांडिल्य ने सोनू सूद को लेकर फिल्म 'किसान' बनाने का एलान किया है। फिल्म के निर्देशक रहेंगे कभी रामगोपाल वर्मा के सबसे शातिर शागिर्द रहे ई निवास।
यही नहीं, राज शांडिल्य अपने साथियों के साथ मिलकर एक और फिल्म का भी एलान हाल ही में कर चुके हैं। यह फिल्म वह चर्चित बुजुर्ग धावक फौजा सिंह की बायोपिक पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। ओमंग कुमार ने इस फिल्म का निर्देशन संभाला है। फिल्म का काम जल्द ही शुरू होने की बात कही गई है। अब राज शांडिल्य ने इन फिल्मों के अलावा खुद भी निर्देशन का मैदान संभालने का मन बनाया है और इसके लिए आयुष्मान खुराना स्टारर 'ड्रीम गर्ल 2' बनाने का काम आगे बढ़ाया है।