{"_id":"605624b863bb5471d11a76fc","slug":"indian-idol-12-anu-malik-angry-at-pawandeep-rajan-performance-walks-out-of-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'इंडियन आइडल 12' में इस कंटेस्टेंट के गाने से नाराज होकर शो को छोड़कर चले गए अनु मलिक, वीडियो आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'इंडियन आइडल 12' में इस कंटेस्टेंट के गाने से नाराज होकर शो को छोड़कर चले गए अनु मलिक, वीडियो आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनु मलिक और नेहा कक्कड़
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी टीवी के रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में इस वीकेंड बड़ा धमाका होने वाला है। शो के लगभग सभी कंटेस्टेंट अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन इस बार वीकेंड में दिखाया जायेगा कि एक कंटेस्टेंट के गाने को सुनकर शो में मेहमान के तौर पर पहुंचे सिंगर अनु मलिक नाराज होकर और शो को बीच में ही छोड़कर बाहर चले जाते हैं।
2 of 5
अनु मलिक और उदित नारायण
- फोटो : Instagram
सोनी टीवी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि इस बार वीकेंड में गायक उदित नारायण और अनु मलिक मेहमान बनकर शो में पहुंचेंगे। जहां पर हर कंटेस्टेंट सिंगर्स के सामने अपनी आवाज का जादू चलाएंगे। इसी में से एक कंटेस्टेंट पवनदीप राजन ने गाना शुरू किया तो अनु मलिक नाराज हो गए और बाहर चले गए।
वीडियो में दिखाया गया है कि पवनदीप ने 'रिफ्यूजी' फिल्म का गाना 'पंछी नदिया पवन के झोंके' गाना गा रहे हैं, जो सबको पसंद आया और सब वाहवाही कर रहे हैं, लेकिन अनु मलिक अपनी सीट से उठते हुए बोले, 'बस अब बहुत हो गया। क्या चल रहा है? छोड़ो भैया छोड़ो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनु मलिक
- फोटो : Instagram
इसके बाद अनु मलिक अपना माइक्रोफोन निकालकर बाहर निकल जाते हैं। नेहा कक्कड़ तक मुंह पर हाथ रखे हैरानी से देखती रह जाती हैं। वहीं हिमेश रेशमिया बोलते हैं, 'अरे ये सच में चले गए क्या?'
विज्ञापन
5 of 5
अनु मलिक
- फोटो : सोनी
बता दें कि साल 2004 से लेकर 2019 तक अनु मलिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के जज रहे थे। लेकिन साल 2019 में मीटू अभियान में सिंगर का नाम आने के बाद उन्हें शो से हटा दिया गया था। फिलहाल, इस वीकेंड का शो काफी दिलचस्प होने वाला है। तभी पता चलेगा कि आखिर अनु मलिक शो को छोड़कर बाहर क्यों चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।