फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जया प्रदा ने 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर मचाया धमाल, अपने हिट गानों पर जमकर किया डांस

Wed, 21 Apr 2021 02:38 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Apr 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Jaya Prada Actress Perform On Her Hit Song Dhapli Wale
इंडियन आइडल 12: जया प्रदा - फोटो : Instagram

सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' में हम अब तक हेमा मालिनी, नीतू कपूर, रेखा को बतौर मुख्य अतिथि देख चुके हैं। तो वहीं अब इस हफ्ते 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा नजर आएंगी। जया प्रदा के सामने कंटेस्टेंट उनकी फिल्मों के हिट गाने गाते हुए नजर आएंगे। तो वहीं इंडियन आइडल के सेट पर जया प्रदा भी ठुमके लगाती हुईं नजर आएंगी। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से मजेदार वीडिया साझा किया है।

Indian Idol 12 Jaya Prada Actress Perform On Her Hit Song Dhapli Wale
इंडियन आइडल 12: जया प्रदा - फोटो : Instagram

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सबसे पहले कंटेस्टेंट दानिश गाना ‘दे दे प्यार दे’ गाते हैं। जया प्रदा गाने की तारीफ करती नहीं थकती। इसके बाद वह स्टेज पर जाती हैं और अपने मशहूर गाने ‘ढपली वाले ढपली बजा’ पर डांस भी करती हैं। वहीं संगीतकार विशाल ददलानी इस दौरान ढपली बजाते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Indian Idol 12 Jaya Prada Actress Perform On Her Hit Song Dhapli Wale
इंडियन आइडल 12: श्रीदेवी और जया प्रदा

इसके अलावा सेट पर ही जया प्रदा श्रीदेवी को याद करती हैं। श्रीदेवी को लेकर जया प्रदा कहती हैं, "हमारे बीच कभी कोई आपसी मतभेद नहीं रहे लेकिन हमारी केमिस्ट्री कभी मेल नहीं खाई। हमने कभी एक दूसरे को आंखों में आंखें डालकर नहीं देखा क्योंकि कपड़ों से लेकर डांस तक हम दोनों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती थी। जब भी हमें सेट पर एक दूसरे से मिलाया जाता, तो हम एक दूसरे को नमस्ते कहकर आगे बढ़ जाते थे।”

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Jaya Prada Actress Perform On Her Hit Song Dhapli Wale
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram

जया प्रदा के साथ जज की कुर्सी पर विशाल ददलानी और हिमेश रेशमियां होंगे। आने वाले एपिसोड्स में नेहा कक्कड़ नजर नहीं आएंगी। उन्होंने शूटिंग नहीं की है। खबरों के अनुसार, वो दूसरे शोज की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी को देखते हुए महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाया है। ऐसे में कई टीवी शोज की शूटिंग या तो बंद हो गई है या अन्य शहरों में की जा रही है। 

विज्ञापन
Indian Idol 12 Jaya Prada Actress Perform On Her Hit Song Dhapli Wale
इंडियन आइडल 12 - फोटो : Instagram

ऐसे में देखना होगा कि ‘इंडियन आइडल’ के मेकर्स आगे के एपिसोड्स के लिए क्या करते हैं क्योंकि मेकर्स के पास केवल दो ही एपिसोड्स का बैंक है। ऐसे में इस वीकेंड एपिसोड प्रसारित होने के बाद ऐसा हो सकता है कि पुराने एपिसोड दिखाए जाएं। या फिर शो को कुछ दिनों के लिए होल्ड पर डाला जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed