फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Idol 12: इंडियन आइडल पर करण जौहर ने किया खुलासा, ऐसे हुई थी शाहरुख से पहली मुलाकात

Sun, 08 Aug 2021 11:36 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 08 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12 Karan Johar revealed at Indian Idol how he met Shahrukh khan for the first time
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
यूं तो बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान व निर्माता निर्देशक करण जौहर की दोस्ती के बारे में सभी जानते हैं। इस दोस्ती को लेकर कई क़िस्से है। इंडियन आइडल 12 के शो पर करण जौहर ने ख़ुलासा किया कि वो शाहरुख खान से कब और कैसे मिले। शाहरुख ने ही करण जौहर को निर्देशक बनने की प्रेरणा दी। लेकिन कम ही लोग यह जानते होंगे कि शाहरुख खान और करण जौहर पहली बार कैसे मिले थे। कई लोग यह मानते हैं कि इन दोनों की मुलाकात पहली बार 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' के सेट पर हुई थी। जबकि हकीकत यह है कि करण, शाहरुख से इससे पहले मिल चुके थे। हाल ही में फिक्की फ्रेम्स में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करन ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात के किस्से का जिक्र किया। करण जौहर ने बताया कि उन्होंने उस वक्त आसीएससी की परीक्षा पास की थी और उन्हें आनंद महेंद्रो नाम के निर्देशक से 'इंद्रधनुष' नाम के शो में एक किरदार निभाने का ऑफर मिला था।
Indian Idol 12 Karan Johar revealed at Indian Idol how he met Shahrukh khan for the first time
करण जौहर - फोटो : Instagram

उस वक्त करन काफी मोटे थे तो वह किरदार उन पर पूरी तरह फिट बैठता। वह ऑडिशन के लिए आनंद महेंद्रो के ऑफिस गये थे। उसी ऑफिस की लॉबी में एक व्यक्ति बैठा अखबार पढ़ रहा था। उसके हाथ में चाय का प्याला भी था। जब करण वहां पहुंचे तो उस व्यक्ति ने करन से भी चाय पीने को कहा और बताया कि यहां की चाय बहुत अच्छी है। 

Indian Idol 12 Karan Johar revealed at Indian Idol how he met Shahrukh khan for the first time
करण जौहर

लगभग आधे घंटे के इंतजार के बाद वह व्यक्ति आनंद से मिलने गया। आनंद से मिलकर उस व्यक्ति ने उनसे कहा कि वह यह किरदार नहीं करेंगे, क्योंकि वह फिल्म करना चाहते हैं। करण जौहर कहते हैं कि उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि वह एक दिन सुपरस्टार बनेगा। करण जौहर यह देखकर दंग थे कि वह व्यक्ति सिर्फ यह कहने के लिए वहां रुका हुआ था कि उसे यह रोल नहीं करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12 Karan Johar revealed at Indian Idol how he met Shahrukh khan for the first time
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण जौहर बताते हैं कि उस व्यक्ति के आत्मविश्वास ने मुझे बहुत प्रभावित किया था। करण जौहर कहते हैं कि यह व्यक्ति कोई और नहीं खुद शाहरुख खान थे। करण जौहर मानते हैं कि शाहरुख हमेशा से आत्मविश्वासी रहे। इसलिए वह इतने कामयाब हो पाये। बाद में करण जौहर और शाहरुख ने कई फिल्में साथ में की।



 
विज्ञापन
Indian Idol 12 Karan Johar revealed at Indian Idol how he met Shahrukh khan for the first time
पवनदीप राजन - फोटो : Instagram

बता दें कि इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 15 अगस्त को इस चर्चित शो का ग्रैंड फिनाले है। आज यानी की रविवार को शो का सेमी फाइनल था लेकिन मेकर्स ने किसी को बाहर ना करते हुए छह कंटेस्टेंट को फाइनल में पहुंचा दिया है। फिनाले की रेस में अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, पवनदीप राजन, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और शनमुखप्रिया हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed