फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किशोर कुमार के बेटे ने बताई Indian Idol की सच्चाई, बोले- 'झूठी तारीफ करनी पड़ती है, मुझे भी एपिसोड पसंद नहीं आया'

Tue, 11 May 2021 04:56 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 11 May 2021 04:56 PM IST
विज्ञापन
Indian Idol 12: Kishore Kumar's Son Amit Says He Didn't Enjoy Special Episode I Was Told To Praise Everyone
अमित कुमार - फोटो : sonytvofficial\Instagram

सोनी टीवी के रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ में हर वीकेंड स्पेशल एपिसोड होता है, जिसमें सेलेब्स को मेहमान के तौर पर बुलाया जाता है। इस बार किशोर कुमार स्पेशल एपिसोड में उनके बेटे अमित कुमार बतौर गेस्ट शो का हिस्सा बनने पहुंचे थे। एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया को यूजर्स ने काफी ट्रोल किया और कहा कि सभी ने किशोर कुमार जैसे दिग्गज गायक के गानों को खराब तरीके से पेश किया। सोशल मीडिया पर इस ट्रोलिंग को देखते हुए बेबाक अंदाज के लिए मशहूर अमित कुमार ने भी कहा कि उन्हें शो में मजा नहीं आया और साथ ही शो को लेकर हैरान करने वाले खुलासे भी किए।

Indian Idol 12: Kishore Kumar's Son Amit Says He Didn't Enjoy Special Episode I Was Told To Praise Everyone
इंडियन आइडल 12 - फोटो : sonytvofficial\Instagram

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अमित कुमार ने कहा कि, 'हां मैं जानता हूं एपिसोड को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। सच्चाई ये है कि कोई भी किशोर कुमार की तरह नहीं गा सकता। उनका व्यक्तित्व पहाड़ के जैसा ऊंचा था। आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में कुछ पता नहीं है। वो बस रूप तेरा मस्ताना' और 'आराधना' के बारे में जानते हैं।' 

Indian Idol 12: Kishore Kumar's Son Amit Says He Didn't Enjoy Special Episode I Was Told To Praise Everyone
इंडियन आइडल 12 में अमित कुमार - फोटो : sonytvofficial\Instagram

अमित कुमार आगे कहते हैं, 'मैंने वही किया जो मुझसे कहा गया था। मुझसे कहा गया सबकी तारीफ करनी है। मुझसे कहा गया जैसा भी गाएं उसको बढ़ावा देना है क्योंकि यह किशोर दा को ट्रिब्यूट है। मुझे लगा कि यह मेरे पिता को श्रद्धांजलि होगी। एक बार जब मैं वहां गया तो मैंने बस वही किया जो मुझसे कहा गया। मैंने उनसे कहा था कि वो मुझे पहले से स्क्रिप्ट का कुछ हिस्सा दे दें लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Idol 12: Kishore Kumar's Son Amit Says He Didn't Enjoy Special Episode I Was Told To Praise Everyone
अमित कुमार - फोटो : Instagram

शो में जाने का कारण पूछे जाने पर अमित कुमार ने कहा, 'देखिए, सभी को पैसे की जरूरत होती है। मेरी पिता पैसे को लेकर बहुत सतर्क रहते थे। उन्होंने मुझे उतने पैसे दिए जितनी मैंने डिमांड की थी और मैं चला गया, मैं क्यों छोड़ आता? लेकिन ठीक है। शो, जजों और कंटेस्टेंट के प्रति मेरा पूरा सम्मान है।'

विज्ञापन
Indian Idol 12: Kishore Kumar's Son Amit Says He Didn't Enjoy Special Episode I Was Told To Praise Everyone
नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram

बता दें, सिर्फ कंटेस्टेंट्स ने ही नहीं बल्कि सिंगर नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया ने भी किशोर दा के गाने गाए थे। जिसके बाद से उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर अमित कुमार कहते हैं कि, 'हां, मुझे पता है, मैंने बिल्कुल भी एंजॉय नहीं किया। सच कहूं तो मैं एपिसोड बंद करा देना चाहता था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed