फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडियन आइडल फेम गायिका पर आया तीन बच्चों के बाप का दिल, सिंगर को लेकर फरार, केस दर्ज

Fri, 03 Jul 2020 03:13 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 03 Jul 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
indian idol fame singer eloped with her tabla master case registered
इंडियन आइडल - फोटो : Social Media

टेलीविजन ने चर्चित सिंगिंग रियलटी शो इंडियन आइडल फेम 23 वर्षीय गायिका को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। गायिका के परिजनों ने उसी के उस्ताद पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इस गायिका ने साल 2018 में इंडियन आइडल में भाग लिया था।

indian idol fame singer eloped with her tabla master case registered
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Social Media

बताया जा रहा है कि राजस्थान के अलवर की रहने वाली गायिका को उस्ताद तबला सिखाने आता था। गायिका के पिता ने उस्ताद पर आरोप लगाया है कि वह बहला-फुसलाकर उनकी बेटी को ले गया है।  पिता ने भरतपुर निवासी इस युवक के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

indian idol fame singer eloped with her tabla master case registered
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Social Media

भरतपुर नगर का रहने वाला आरोपी उस्ताद पिछले तीन साल से गायिका को तबला सिखाने उसके घर आया करता था। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी है। पुलिस ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
indian idol fame singer eloped with her tabla master case registered
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Social Media

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 30 जून की रात करीब 9 बजे आरोपी उस्ताद गायिका को उसके घर से भगा ले गया। दोनों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद से दोनों के मोबाइल बंद जा रहे हैं। 

विज्ञापन
indian idol fame singer eloped with her tabla master case registered
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Social Media

पुलिस ने कहा कि इस मामले में गायिका के परिजनों और साथ ही आरोपी के घरवालों के बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं गायिक के मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। थाना प्रभारी ने ये भी स्पष्ट किया कि गायिका और आरोपी उस्ताद दोनों बालिग हैं। 

बॉलीवुड छोड़ने की बात पर सुशांत की को-स्टार संजना संघी ने दी सफाई, बोलीं- 'मेरा ये मतलब नहीं था...'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed