फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बार खास होगी IPL-11 की ओपनिंग सेरेमनी, ये 4 बॉलीवुड स्टार्स देंगे 'टन टनाटन' परफॉर्मेंस

Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Indian Premiere League 2018 Grand Opening Ceremony These Bollywood Actors Will Perform
IPL 11

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने का जिम्मा इस बार भी बॉलीवुड को मिला है। इस साल वरुण धवन, रणवीर सिंह, परिणिति चोपड़ा और जैकलिन फर्नांडीज को जलवा बिखेरने का मौका मिला है। मिली जानकारी के अनुसार इन सभी की परफॉर्मेंस कुल 45 मिनट की होगी। 

Indian Premiere League 2018 Grand Opening Ceremony These Bollywood Actors Will Perform
Ranveer Singh - फोटो : Instagram

आईपीएल 2018 की ओपनिंग सेरेमनी में ये चारों सितारे अपने-अपने हिट गानों पर ठुमके लगाएंगे। हालांकि, यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है कि क्या है ये चारों साथ में कोई परफॉर्मेंस देंगे या नहीं। हालांकि, पिछली बार जहां कटरीना कैफ, एमी जैकसन और सुशांत सिंह राजपूत ने अलग-अलग शहरों में आयोजित हुए ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया था, वहीं इस बार सिर्फ एक ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी।

Indian Premiere League 2018 Grand Opening Ceremony These Bollywood Actors Will Perform
Varun Dhawan

आईपीएल 2018 की ओपनिंग सेरेमनी में चंद मिनट की परफॉर्मेंस के लिए वरुण धवन को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं रणवीर सिंह ने 15 मिनट तक डांस करने के लिए 5 करोड़ रुपये की डिमांड की। माना जा रहा है कि भले ही रणवीर सिंह की एक्टिंग दमदार होती है, मगर लोगों से कनेक्ट करने में वरुण धवन उनसे आगे हैं। यही वजह है कि आयोजक उन्हें ज्यादा पैसे देने के तैयार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Premiere League 2018 Grand Opening Ceremony These Bollywood Actors Will Perform
Jacqueline Fernandez ek do teen

वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म 'अक्टूबर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह दिल्ली में फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग भी कर रहे हैं। हालांकि, आईपीएल में अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी के लिए उन्होंने दो दिन की छुट्टी ली है। आईपीएल 11 की ओपनिंग सेरिमनी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 अप्रैल को होगी। पहले इसका आयोजन 6 अप्रैल को होना था। इस बार ओपनिंग सेरेमनी का बजट 30 करोड़ रुपये तय किया गया है। नौ शहरों में पूरे 51 दिनों तक इस टूर्नामेंट के मैच होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed