{"_id":"5abc9c014f1c1b532a8b477a","slug":"deepika-padukone-to-share-stage-with-pakistani-actor-fawad-khan-at-dubai-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत में बैन इस पाकिस्तानी हीरो के साथ नजर आएंगी दीपिका, रणवीर से ब्रेकअप की आ गई थी नौबत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत में बैन इस पाकिस्तानी हीरो के साथ नजर आएंगी दीपिका, रणवीर से ब्रेकअप की आ गई थी नौबत
Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण एक बार फिर उसी पाकिस्तानी एक्टर के साथ काम करने जा रही हैं, जिनसे नजदीकियों की वजह से रणवीर संग उनके रिश्ते में खटास आई थी। दुबई में शुक्रवार को दीपिका और फवाद खान एक बार फिर स्टेज शेयर करते नजर आएंगे।
2 of 5
Deepika Padukone
पहली बार दीपिका पादुकोण और फवाद खान मनीष मल्होत्रा के शो में साथ दिखे थे। इस मशहूर फैशन डिजाइनर ने 'इंडिया कोट्योर वीक 2016' में कलेक्शन पेश करने के लिए दोनों एक्टर्स को अपना शो-स्टॉपर चुना था। दोनों एक दूसरे के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। दीपिका के बारे में फवाद ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं दीपिका के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। वह शानदार अनुभव होगा।'
3 of 5
Deepika Fawad
भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे प्रतिबंध की वजह से फैन्स को उम्मीद ना थी कि इस चार्मिंग जोड़ी को फिर कभी साथ देखने का मौका मिलेगा। पहली बार जब फवाद खान और दीपिका पादुकोण एक साथ स्टेज पर उतरे, तो उनकी जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Fawad
'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली को सलाह दी थी कि वह फवाद के अपने किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बना सकते हैं। एक्ट्रेस ने दोनों की मीटिंग भी फिक्स करा दी थी। मगर बात नहीं बन सकी। ऐसी खबरें भी आई थीं कि फवाद से बढ़ती नजदीकियों की वजह से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्तों में भी तनाव आ गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
Irrfan Khan
दीपिका पादुकोण और फवाद खान के अलावा दुबई के इस इवेंट में विद्या बालन और जैकी श्रॉफ भी शिरकत करेंगे। वैसे तो इस समारोह का न्योता इरफान खान को भी मिला था, मगर वह इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। वह इन दिनों लंदन में हैं जहां उनकी बीमारी (न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर) का इलाज चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।