{"_id":"5ce443e0bdec22076d20566f","slug":"indians-pays-tribute-to-legendary-actress-sridevi-in-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में रहने वाले भारतीयों ने श्रीदेवी की याद में किया कार्यक्रम, बोनी कपूर ने जताई ऐसी चाहत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में रहने वाले भारतीयों ने श्रीदेवी की याद में किया कार्यक्रम, बोनी कपूर ने जताई ऐसी चाहत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 22 May 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की 'चांदनी' श्रीदेवी की चमक सिर्फ भारत में ही पूरी दुनिया में बिखरी है। समूचे विश्वपटल पर श्रीदेवी ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया। इसका एक और प्रमाण देखने को मिला पड़ोसी मुल्क चीन में। चीन में एक समारोह के दौरान सदाबहार अभिनेत्री रही श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
2 of 5
Sridevi
- फोटो : social media
यह कार्यक्रम चीन में भारतीय दूतावास की तरफ से आयोजित किया गया। इस स्मृति समारोह में चीन में रह रहे श्रीदेवी के प्रशंसकों को आमंत्रित किया गया। आयोजन में श्रीदेवी के चीनी प्रशंसकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। ध्यान रहे कि श्रीदेवी की कई फिल्मों को चीन में बड़ी सफलता मिली है।
3 of 5
mom
कुछ साल पहले ही रिलीज हुई श्रीदेवी की 300वीं फिल्म मॉम को भी हाल ही में चीन में रिलीज किया गया और इस फिल्म को ने वहां यहां भी सुपरहिट होने का तमगा पाया। श्रीदेवी के पति और फिल्म निर्माता बोनी कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया चीन में वहां की स्थानीय भाषा में रिलीज होने वाली शुरुआती भारतीय फिल्मों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mom
इस फिल्म में सीमा का किरदार निभा रही श्रीदेवी के अभिनय को खूब पसंद किया गया और श्रीदेवी ने इससे खूब प्रशंसक बटोरे। पद्मश्री से सम्मानित हुईं श्रीदेवी सदमा, चांदनी, जुदाई और इंग्लिश विंग्लिश जैसी बेहरतीन फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
बोनी कपूर
- फोटो : ANI
श्रीदेवी के निधन के बाद से ही उनके जीवन पर फिल्में बनने की खबरें आती रही हैं। बोनी कपूर के नजदीकी सूत्र बताते हैं कि इस बारे में उनके प्रोडक्शन हाउस में कई दौर की चर्चाएं हो चुकी हैं। अभी तक फाइनल कुछ नहीं हुआ है लेकिन बोनी कपूर की इच्छा है कि श्रीदेवी की बायोपिक बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।