फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'इंडियाज गॉट टैलेट 8' के इस कंटेस्टेंट ने दिखाया ऐसा जादू, विनर बनकर जीते 25 लाख

Sun, 30 Dec 2018 10:01 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 30 Dec 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
indias got talent season 8 won javed khan
IGT - फोटो : twitter

कलर्स टीवी के पॉपुलर टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट (India's Got Talent) के सीजन 8 का फिनाले बीती रात हुआ। इस शो को फिल्म मेकर करण जौहर, एक्ट्रेस किरण खेर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ सीजन से जज करते आए हैं, जबकि कॉमेडियन भारती सिंह और ऋत्विक धंजानी ने इसे होस्ट किया। फाइनल राउंड में अल्मास खान, राहुल, मुकेश और जावेद खान पहुंचे थे। चारों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

indias got talent season 8 won javed khan
IGT - फोटो : twitter

फिनाले में सभी को पीछे छोड़ते हुए मुंबई के रहने वाले जादूगर जावेद खान ने ट्रॉफी अपने नाम किया। 27 वर्षीय जावेद की टक्कर 100 लाइव एक्सपीरियंस बैंड से हुई। दोनों के बीच मुकाबला इतना कड़ा हुआ कि टाई की नौबत तक आ गई। आखिर में दर्शकों और जजों के वोटिंग को मिलाकर जावेद खान को विनर घोषित किया गया।



 

indias got talent season 8 won javed khan
IGT - फोटो : twitter

जावेद को पुरस्कार स्वरूप 25 लाख रुपये और एक कार दी गई। मूलत: राजस्थान के रहने वाले जावेद का बचपन मुंबई में बीता। जावेद के पिता ऑटो रिक्शा चलाकर घर का खर्चा निकालते हैं। मां-बाप ने आर्थिक दिक्कतों के बीच जावेद को अच्छी परवरिश देने की कोशिश की। मां के कहने पर जावेद का एडमिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल में किया गया। पढ़ाई खत्म करने के बाद जावेद एक आईटी कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
indias got talent season 8 won javed khan
IGT - फोटो : IGT

जावेद ने बताया कि 'कुछ साल पहले मेरी सगाई कर दी गई थी। उस वक्त मैं बच्चा था और स्कूल में पढ़ता था। मैं पढ़ाई खत्म करने के बाद शादी करना चाहता था इसलिए मैं लड़की के परिवारवालों को समझाने चला गया लेकिन वो हमारे बारे में कई गलत बातें फैलाने लगे।'

विज्ञापन
indias got talent season 8 won javed khan
IGT - फोटो : twitter

जावेद खान ने आगे कहा कि 'इस वजह से मेरे परिवार में दिक्कतें शुरू हो गईं। दूसरी ओर मेरी जॉब भी ठीक नहीं चल रही थी। इन सबसे मैं डिप्रेशन में चला गया।' शो जीतने के बाद जावेद खान ने कहा कि 'मैं शो पर जादू दिखाने आया था लेकिन यहां तो मेरे साथ जादू हो गया।'  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed