सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: फिल्म के एक सीन ने राज बब्बर के छुड़ा दिए थे पसीने, हीरोइन ने कहा था क्रूर बन जाओ

amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Fri, 23 Jun 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
interesting facts about raj babbar on his birthday
अब के बिछड़े तो शायद कभी ख्वाबों में मिले.. जिस तरह सूखे हुए फूल किताबों में मिले.. फिल्म निकाह का ये डॉयलॉग तो आपने सुना ही होगा.. जी हां हम उसी निकाह फिल्म की बात कर रहे है जिसमें सलमा आगा और राज बब्बर की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली। फिल्म निकाह का ये गाना “दिल की ये आरज़ू थी कोई दिलरुबा मिले...” गाने से अपने जज्बात जाहिर करने वाले राज बब्बर का आज जन्मदिन है। 



 
Trending Videos
interesting facts about raj babbar on his birthday
बॉलीबुड में निकाह जैसी बेहतरीन फिल्म और राजनीति में तीखे स्वर और बेबाक राय की वजह से जाने जाने वाले एक्टर राज बब्बर आज 65 साल के हो गए हैं। इंडियन सिनेमा में एक्टर और विलेन दोनों के किरदारों में खुद को बखूबी ढालने वाले राज बब्बर के जन्मदिन के इस खास मौके पर आज हम उनके जीवन के कुछ खास पहलुओं से आपको रूबरु करवाएंगे... 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about raj babbar on his birthday
बॉलीवुड में नायक और खलनायक दोनों ही रोल में फिट बैठने वाले राज बब्बर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था और इसीलिए उन्होंने कुछ और करने के बजाय नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया। एनएसडी से पढ़ाई खत्म करने के बाद राज ने मुबंई का रुख किया।


 
interesting facts about raj babbar on his birthday
जब हम 70 के दशक के राज बब्बर को देखते हैं, तो हम उन्हें बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ फिल्म एक्टर के रूप में तो नहीं देख सकते लेकिन इसके बावजूद राज बब्बर ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई। यहां तक की खुद को भीड़ से अलग दिखाने की कोशिश में वो 1980 में आई फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में एक रेपिस्ट का किरदार निभाने से भी न चूके।

इस फिल्म के बाद राज को विलेन के रुप में जबरदस्त पहचान मिली। जिसमें 'जिद्दी', 'दलाल', 'दाग द फायर' जैसी फिल्मों में उनके रोल को सराहा गया। 1994 में आई 'दलाल' फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ विलेन का पुरस्कार भी मिला।
 
विज्ञापन
interesting facts about raj babbar on his birthday
अभिनय के साथ-साथ राज बब्बर अपने रिश्तों को लेकर भी खबरों में रहे हैं। कहा जाता है राज,  स्मिता पाटिल के प्यार में इस कदर दिवाने थे कि 80 के दशक में जमाने को अनदेखा कर राज बब्बर, स्मिता पाटिल के साथ लिव-इन में रहने लगे। तब इस बात के लिए राज की काफी में आलोचना भी हुई, लेकिन उन्होंने कभी इसकी परवाह नहीं की। बाद में राज ने स्मिता पाटिल से शादी भी कर ली थी।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed