{"_id":"5cfcf47cbdec22078a1fe0f5","slug":"interesting-things-you-probably-did-not-know-about-nandamuri-balakrishna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM के स्टारडम की बदौलत स्टार बना साउथ का ये एक्टर, पत्रकार को जड़ा था सरेआम थप्पड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
CM के स्टारडम की बदौलत स्टार बना साउथ का ये एक्टर, पत्रकार को जड़ा था सरेआम थप्पड़
Mon, 10 Jun 2019 11:45 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता से नेता बने नंदमुरी बालाकृष्ण का 10 जून को जन्मदिन है। बालाकृष्ण की गिनती तेलुगू सिनेमा के दिग्गज अभिनेता में होती है। हालांकि इससे हटकर अगर देखा जाए तो वे आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव के बेटे हैं और उन्हें इस बात को गुमान भी है। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्हें अपने पिता की बदौलत फिल्में मिली। बालाकृष्ण के जन्मदिन पर आइए बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
Nandamuri Balakrishna
- फोटो : Twitter
नंदमुरी को NBK या बाल्याबाबू नाम से भी जाना जाता है। कई लोग उन्हें बालाकृष्ण भी कहते हैं। नंदमुरी ने महज 14 साल की उम्र में टोटम्मा काला फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म को उन्हीं के पिता ने डायरेक्ट किया था। बालाकृष्ण ने 100 से ज्यादा फिल्मों काम किया है।
Nandamuri Balakrishna
- फोटो : Twitter
बालाकृष्ण रिश्ते में साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के चाचा लगते हैं। बालाकृष्ण अपने रवैये के लिए काफी ट्रोल भी होते हैं लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। 'भैरवा द्वीपम' बालाकृष्ण के करियर की सुपरहिट फिल्म मानी जाती है। उन्होंने SRMT के मालिक की बेटी वसुंधरा देवी से 22 साल की उम्र में शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna
- फोटो : instagram
बालाकृष्ण के पास बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री है। उन्होंने हैदराबाद के निजाम कॉलेज से पढ़ाई की है। बालाकृष्ण को 2 बार नंदी अवॉर्ड से साम्मानित किया जा चुका है। वह हैदराबाद में स्थित The Basavatarakam Indo American Cancer Hospital and Research Institute के ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna
- फोटो : Twitter
हालांकि बालाकृष्ण विवादों में रहने के लिए भी मशहूर हैं। एक रोड शो के दौरान एक पत्रकार के पीछे भागते हुए नजर आए थे। उनपर पार्टी के वर्कर को दौड़ाकर पीटने का आरोप लगा था। खैर ऐसा यह पहला मामला नहीं होगा। बालाकृष्ण अपने गुस्से के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले कैंपेन के दौरान एक पत्रकार से दुर्व्यवहार कर चुके हैं। उन्होने पत्रकार को गालियां दी थीं और जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि मामला तूल पकड़ने के बाद बालकृष्ण ने ट्विटर पर लिखित माफी मांग ली थी।