20 मार्च को पूरे विश्व में इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है। हर साल मनाया जाने वाला ये दिन इस बार कुछ ज्यादा ही खास है। दरअसल दुनिया के करीब 166 देश कोरोना वायरस की समस्या से जूझ रहे हैं। हर कोई अपने आप को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहा है और मौत के साथ ही साथ कोरोना संक्रमित मामलों की बढ़ती संख्याओं से परेशान है। ऐसे में आज का दिन ये संदेश देता है कि वक्त और हालात कैसे भी हैं, उनका सामना हमेशा डटकर करें और खुश रहने की कोशिश करें। दूसरों को खुश रखने के लिए सितारे भी सोशल मीडिया पर अपनी मुस्कुराती तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं कि कुछ सितारों की मुस्कुराती तस्वीरें।
International Day of Happiness 2020: कोरोना से न हो परेशान, दिल जीत लेंगी ये मुस्कान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग नहीं बल्कि अपनी खुशमिजाजी से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों अक्सर अपनी मुस्कुराती तस्वीरें साझा करते रहते हैं।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
कटरीना कैफ
बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ सिर्फ अपने शानदार डांस के साथ ही साथ अपनी दिलकश मुस्कान से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी मुस्कुराती तस्वीरें साझा करती रहती हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। बता दें कि कटरीना कैफ जल्दी ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट को कोरोना वायरस के चलते आगे बढ़ा दिया गया है।
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on
कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड के मोनोलॉग किंग कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मुस्कान की चमकान बिखेरते रहते हैं। कार्तिक आर्यन की क्यूटनेस के साथ ही उनकी मुस्कान को भी पसंद करने वालों की संख्या कम नहीं है। बता दें कि कार्तिक आर्यन के खाते में दोस्ताना 2 और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
तारा सुतारिया
फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में दस्तक देने वालीं तारा सुतारिया अपनी प्यारी मुस्कान से किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। तारा सुतारिया अभी तक दो बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन इतने कम वक्त में ही उन्होंने कई फॉलोअर्स बना लिए हैं। इसकी एक बड़ी वजह तारा की दिलकश मुस्कान भी है।
Happy days are here again🖤 @lakshmilehr @mehakoberoi @shikha298 📷 @mohitmulchandaniphoto
A post shared by TARA💫 (@tarasutaria) on