फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's day: महिलाओं की ये समस्याएं खत्म करना चाहती हैं दिग्गज अभिनेत्रियां

Wed, 06 Mar 2019 04:05 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 06 Mar 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
International women's day these actress want to end these problems of Womens
women's day
8 मार्च का दिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। महिलाओं के अधिकारों को लेकर खूब बातें होती हैं, राजनीतिक दल भी इस दिन तमाम वादे करते हैं। ऐसे में फिल्मों और टेलीविजन में काम करने वाली महिला कलाकारों से हमने पूछा कि अगर देश की महिलाओं की कोई एक समस्या को दूर करने का उन्हें मौका मिले तो वह क्या करना चाहेंगी? पढ़िए उनके जवाब।
International women's day these actress want to end these problems of Womens
कृति सैनन

कृति सैनन

मेरे हिसाब से हर लड़की हर बेटी को पढ़ने का हक होना चाहिए, हमारे देश में कई तरह के कानून तो हैं, लेकिन लड़कियों को फिर भी उस हिसाब से पढ़ाई मिलती नहीं है। मैं यह समस्या हल करना चाहूंगी और हर लड़की की पढ़ाई पूरी करवाउंगी ताकि वह आगे जाकर कुछ बन सके, अपने पैरों पर खड़ी हो सके। उसे किसी पर भी उसे आश्रित न होना पड़े। पढ़ाई मिलने के साथ साथ काम तो मिलता ही है और हमें यह भी पता रहता है कि हमें हमारा हक मिल रहा है कि नहीं। शिक्षा से  हमारा आत्माविश्वास बढ़ जाता है।

International women's day these actress want to end these problems of Womens
भारती - फोटो : self

भारती सिंह 

रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को देश की बेटीयों की एक समस्या को दूर करने का मौका मिले तो वह सबसे पहले लड़कियों की रात में निकलने वाली समस्या दूर करना चाहूंगी क्योंकि लड़का अगर रात को निकल सकता है तो लड़की क्यों नहीं? लड़कियों को खास सुरक्षा मिलने का इंतेजार ना करें, और क्यों ध्यान दें लड़कियों की सुरक्षा का। आप खुद ही अपनी सोच बदलो ना, एक लड़का अगर अपनी बाइक पर रात को 2-3 बजे बाहर निकल सकता है तो लड़की क्यों नहीं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
International women's day these actress want to end these problems of Womens
simran sharma

सिमरन शर्मा 

सूरज बड़जात्या की फिल्म हम चार से सिमरन शर्मा ने हिन्दी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की है। सिमरन का कहना है कि अगर उन्हें देश की बेटियों की एक समस्या को दूर करने का मौका मिले तो वह सबसे पहले महिलाओं के लिए शौचालय और मूत्रालयों की समस्या को दूर करेंगी। वह कहती हैं, मेरी नजर में आज हमारे देश की बेटियां जिस समस्या का सामना हर रोज़ कर रहीं हैं वह है मूत्रालयों का ना होना। और जब हम मुम्बई में इस समस्या से जूझ रहे हैं तो पूरे देश मे क्या हाल होगा आप सोच सकते हैं। हमारे राजकीय महमार्गों पर तो यह सुविधा ना के बराबर है। और अगर कहीं मूत्रालय/शौचालय हैं भी तो एकदम गंदे। इसके लिए युद्ध स्तर पर कुछ किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
International women's day these actress want to end these problems of Womens
प्रियंका नेगी - फोटो : social media

प्रियंका नेगी

मशहूर प्लेबैक सिंगर प्रियंका नेगी कहती हैं कि अगर देश की बेटियों की एक समस्या को दूर करने का मौका मिले तो वह चाहेंगी कि सभी लड़कियां सिर उठाके जी सकें बगैर किसी दबाव के। वह कहती हैं, सदियों से हमारे देश की लड़कियां बलात्कार, छेड़ छाड़ और मानसिक रूप से प्रताड़ित होती आई हैं। इस देश में महिलाओं की सुरक्षा एक बहुत बड़ी समस्या है जिसे मैं हल करना चाहूंगी ताकि वे बिना किसी डर के खुली हवा में सांस ले सके और अपने सपने साकार कर सके। इसका सबसे बड़ा कारण और शिक्षा और शिष्टाचार का अभाव है। हर घर के बेटों को सीखना चाहिए कि वह दूसरों की माँ, बहन व बेटियों की उसी तरह इज़्ज़त करें जिस तरह वह खुद के घर की महिलाओं की करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed